Fancy Suit Design: अगर आप शादी के फंक्शन और फेस्टिव सीज़न में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो ये 6 लेटेस्ट फैंसी सूट डिजाइन्स आपको परफेक्ट देसी एलिगेंस देंगे.
17 February, 2026
शादियों का सीजन हो या त्योहारों की चमक, हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे हटके और ग्रेसफुल दिखे. भले ही वेस्टर्न कपड़ों का अपना क्रेज हो सकता है, लेकिन जो बात एक खूबसूरत देसी सूट में है, वो किसी और आउटफिट में कहां? इस साल एथनिक वियर में कई पुराने क्लासिक्स नए ट्रेंड लौट आए हैं. ऐसे में अगर आप भी किसी खास मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं, तो ये 6 ट्रेंडी फैंसी सूट ऑप्शंस आपकी पसंद बन सकते हैं.

अनारकली सूट
अगर आप एक विंटेज और रॉयल लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. ये सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. पेस्टल कलर्स में बारीक कढ़ाई वाले अनारकली सूट आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं.

शरारा सेट
शरारा सूट पिछले कुछ टाइम से वेडिंग फंक्शन्स के लिए लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं. छोटे कुर्ते के साथ घेरेदार शरारा न सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल होता है, बल्कि ये आपको एक हैवी लहंगे जैसा ही लुक देता है.
यह भी पढ़ेंःत्योहारों पर दिखना है क्लासी और रहना है कंफर्टेबल? ये 6 एम्ब्रॉयडरी वाले Kurta Sets आपको देंगे परफेक्ट लुक

पंजाबी सूट
सर्दियों की शादियों के लिए वेलवेट फैब्रिक से बेहतर कुछ नहीं. डार्क कलर के वेलवेट पंजाबी सूट पर कढ़ाई का काम बहुत ही प्रीमियम लुक देता है. ये फैब्रिक आपको ठंड से भी बचाता है और एक लग्जरियस टच भी देता है.

ऑर्गनजा सूट
अगर आपको हैवी कपड़े पसंद नहीं हैं, तो ऑर्गनजा सिल्क आपको जरूर पसंद आएगा. ये फैब्रिक काफी लाइटवेट होने के साथ-साथ दिखने में बहुत ही सोफिस्टिकेटेड होता है. फ्लोरल प्रिंट्स या कटदाना वर्क वाले ऑर्गनजा सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं.

फ्लोरल प्रिंट्स
दिन की शादियों या त्योहारों के लिए फ्लोरल प्रिंट वाले सूट हमेशा से एवरग्रीन रहे हैं. प्रीमियम कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बने ये सूट काफी स्टाइलिश दिखते हैं. इन्हें आप ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ स्टाइल करके एक परफेक्ट देसी लुक पा सकती हैं.

पाकिस्तानी स्टाइल
स्ट्रेट फिटिंग वाले लंबे कुर्ते और पैंट के साथ हैवी दुपट्टा आजकल बहुत पॉपुलर हो रहे हैं. ये सूट बहुत ही क्लासी लगते हैं. इस तरह के पाकिस्तानी पैंट सूट डिजाइन्स पहले भी ट्रेंड में थे और अभी भी हैं.
यह भी पढ़ेंःअपनी डिज़ाइनर साड़ियों के साथ पहने नेट के ब्लाउज, मिलेगा सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
