Home Top News मणिपुर में बम फेंकने से 2 बच्चों की मौत, मां घायल; CM खेमचंद ने घटना को बताया ‘बर्बर कृत्य’

मणिपुर में बम फेंकने से 2 बच्चों की मौत, मां घायल; CM खेमचंद ने घटना को बताया ‘बर्बर कृत्य’

by Sachin Kumar
0 comment
Two Children Killed Bomb Attack in Manipur

Manipur News : मणिपुर में एक बार एक माहौल गरमा गया है. उग्रवादियों ने सोमवार की रात में एक घर पर बम से हमला कर दिया और इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई. उनकी मां गंभीर रूप से घायल है.

Manipur News : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी गांव में एक घर में बम फेंक दिया. इस हमले में घर में मौजूद दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां घायल हो गई. उग्रवादियों ने सोमवार की देर रात बम से यह हमला किया था और उस वक्त पीड़ित परिवार अपने घर में सो रहा था. घटना की खबर फैलने के बाद बिष्णुपुर ज़िले में भारी तनाव पैदा हो गया. मंगलवार की सुबह गुस्साए लोगों ने सड़क पर भारी जाम लगा दिया और चुराचांदपुर जा रहे तीन टैंकरों में आग लगा दी. फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है और सभी पक्षों से शांति रखने की अपील की है.

कानून के तहत होगी कार्रवाई : CM

बताया जा रहा है कि मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में बम फेंकने से जिन दो बच्चों की मौत हुई है उसमें एक लड़के की उम्र 5 साल है और दूसरी छह महीने की बच्ची है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने इस हमले को एक बर्बर कृत्य बताया और लोगों को भरोसा दिलाया कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द पहचान की जाएगी. साथ ही कानून के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त घर में बम फेंका गया उस दौरान दोनों बच्चे और उनकी मां घर में सो रहे थे.

गुस्साए लोगों ने भी मंगलवार की सुबह जमकर विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने मोइरांग पुलिस स्टेशन के सामने टायर जलाए और पुलिस एक अस्थायी चौकी को तोड़ दिया. अधिकारी ने आगे कहा कि स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है.

संवेदनशील रहा चुराचांदपुर इलाका

बता दें कि साल 2023 और 2024 में जब राज्य में जातीय हिंसा भड़क गई थी उस वक्त भी चुराचांदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था. यह संवेदनशील इलाका है और यहां पर मौजूद पहाड़ियों में हथियार बंद कुकी समुदाय का दबदबा है. बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने तीन किलोमीटर की दूरी से यह हमला किया था. इस इलाके से बीजेपी विधायक टीएच शांति सिंह ने त्रोंग्लाओबी में हुए उग्रवादी हमले की निंदा की है. उन्होंने दावा किया कि यह हमला कुकी नार्को आंतकियों ने किया है. विधायक ने यहां तक कह दिया कि यह घटना आतंकी कृत्य है और ऐसी घटनाओं की समाज में कोई जगह नहीं है.

यह भी पढ़ें- ‘ध्यान कर लें अब आंध्र प्रदेश की राजधानी ‘अमरावती’ होगी…’ नायडू ने किया ऐलान; केंद्र से मिला कानूनी दर्जा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?