Kerala Story 2: कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म पर आरोप लगाया कि यह नफरत फैलाने और राज्य का अपमान करने के झूठी कहानी पर आधारित है.
19 February, 2026
‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज होने के बाद उस पर राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस इसे बीजेपी का प्रोपेगेंडा बता रही है. कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दावा किया कि आने वाली फिल्म ‘केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का मकसद झूठी कहानियां बनाकर केरल का अपमान करना और उसे सांप्रदायिक रूप से बांटना है. फिल्म के ट्रेलर का ज़िक्र करते हुए, वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि यह राज्य के बारे में दुनिया भर में गलतफहमी पैदा करने की एक “सोची-समझी चाल” थी.
फिल्म की कहानी को कांग्रेस ने बताया झूठ
एक फेसबुक पोस्ट में, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि BJP सरकार ने फिल्म के पहले हिस्से को को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था, ऐसे वे नफरत भरे कैंपेन को हवा दे रही थी. वेणुगोपाल ने अपनी पोस्ट में कहा, “केंद्र सरकार द्वारा पूरे राज्य का मज़ाक उड़ाने वाले नकली फिल्मों को ऑफिशियली पहचान देना और बढ़ावा देना, खुद डेमोक्रेसी के लिए खतरा है. संघ परिवार द्वारा स्पॉन्सर किए गए ऐसे झूठ केरल की सेक्युलर सोच को नहीं तोड़ सकते.”

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में बेबुनियाद सीन दिखाए गए हैं, जैसे बीफ खाने के लिए मजबूर करना. यह दिखाकर उनका मकसद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और समाज में नफरत फैलाना है. उन्होंने कहा, “एक ऐसे राज्य को, जो अपने सेक्युलरिज्म और खाने या कपड़ों के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव न करने के लिए जाना जाता है, इस तरह से दिखाना बहुत आपत्तिजनक है. केरल के लोगों को ऐसे “जहरीले कैंपेन” को नफ़रत से खारिज कर देना चाहिए.
केरल सीएम ने भी जताई आपत्ती
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को ‘द केरल स्टोरी’ के दूसरे पार्ट की आने वाली रिलीज पर चिंता जताई थी. उन्होंनेा दावा किया था कि इसका पहला पार्ट राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने और इसकी सेक्युलर परंपरा को कमजोर करने के इरादे से बनाया गया था. उन्होंने एक बयान में आगे कहा था कि संघ परिवार के सेंटर्स ने ‘द केरल स्टोरी’ द्वारा बताई गई झूठी कहानी को फैलाया है.
क्या है फिल्म की कहानी
बता दें, पहली फिल्म, ‘द केरल स्टोरी’ ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के अवॉर्ड जीते थे. कामाख्या नारायण सिंह द्वारा डायरेक्टेड ‘केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसके बाद इस पर विवाद शुरू हो गया है. दोनों ही पार्ट्स केरल में धर्म परिवर्तन रैकेट पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता है और फिर आतंकवादियों संगठनों में शामिल करने के लिए अफगानिस्तान भेजा जाता है. अब फिल्म पर विवाद बढ़ता जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 75 दिनों से Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अब Ranveer Singh कर रहे हैं ‘टॉक्सिक’ टक्कर की तैयारी!
