Home Top News अमेरिका में चार दशक का सबसे भीषण हिमस्खलनः स्कीइंग दल के 8 सदस्यों की मौत, एक लापता

अमेरिका में चार दशक का सबसे भीषण हिमस्खलनः स्कीइंग दल के 8 सदस्यों की मौत, एक लापता

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
अमेरिका में चार दशक का सबसे भीषण हिमस्खलनः स्कीइंग दल के 8 सदस्यों की मौत, एक लापता

California Avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेक ताहो के पास भीषण हिमस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है.

California Avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेक ताहो के पास भीषण हिमस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है. अमेरिका में 1981 के बाद अब तक का सबसे घातक हिमस्खलन है. ये सभी स्कीइंग करने गए थे. ब्लैकबर्ड माउंटेन गाइड्स की देखरेख में 15 लोगों का समूह मंगलवार सुबह डोनर समिट के पास स्कीइंग कर रहा था, तभी भीषण हिमस्खलन आ गया. सिएरा हिमस्खलन केंद्र ने कुछ घंटे पहले ही हिमस्खलन की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की थी. नेवादा काउंटी शेरिफ कैप्टन रसेल ग्रीन ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है. हिमस्खलन शुरू होने के बाद से लापता स्कीयरों की तलाश में बचाव दल को खतरनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. हिमस्खलन में 15 स्कीयरों के दब जाने की सूचना पर खोज और बचाव दल को सिएरा नेवादा के कैसल पीक क्षेत्र में भेजा गया. उनमें से छह को जीवित पाया गया है.

भारी बर्फबारी से बचाव कार्य धीमा

यह ग्रुप उत्तरी कैलिफोर्निया के सिएरा नेवादा में तीन दिवसीय ट्रेक पर था, जब पश्चिमी तट पर भीषण शीतकालीन तूफान का कहर जारी था. नेवादा काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता एशले क्वाड्रोस ने बताया कि भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते लेक ताहो के उत्तर-पश्चिम में कैसल पीक के पास पहाड़ों में बचाव कार्य धीमा कर दिया गया. डोनर समिट के पास का इलाका पश्चिमी गोलार्ध के सबसे अधिक बर्फबारी वाले स्थानों में से एक है और कुछ साल पहले तक यह आम जनता के लिए बंद था. ट्रकी डोनर लैंड ट्रस्ट ने बताया कि यहां औसतन प्रति वर्ष लगभग 35 फीट बर्फबारी होती है. सिएरा हिमस्खलन केंद्र ने बुधवार को चेतावनी दी कि हिमस्खलन का खतरा अभी भी अधिक है और इस क्षेत्र में यात्रा न करने की सलाह दी है.

ताहो के कई स्की रिसॉर्ट बंद

केंद्र ने कहा कि हाल के दिनों में कई फीट बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बर्फ की परत तेजी से पिघल रही है. आगे और बर्फबारी होने की आशंका है. नेवादा काउंटी शेरिफ कैप्टन रसेल ग्रीन ने कहा कि हिमस्खलन के बारे में ब्लैकबर्ड माउंटेन गाइड्स और स्कीयरों को सूचित किया गया था. सिएरा हिमस्खलन केंद्र के हिमस्खलन पूर्वानुमानकर्ता स्टीव रेनॉड ने बताया कि स्कीयर बैककंट्री स्कीइंग यात्रा के अंतिम दिन थे और उन्होंने झोपड़ियों में दो रातें बिताई थीं. ब्लैकबर्ड माउंटेन गाइड्स ने एक बयान में कहा कि चार गाइडों सहित समूह हिमस्खलन के समय ट्रेकिंग मार्ग की शुरुआत की ओर लौट रहा था. ब्लैकबर्ड ने कहा कि हमारी संवेदनाएं लापता व्यक्तियों, उनके परिवारों और घटनास्थल पर मौजूद बचाव कर्मियों के साथ है. कंपनी ने कहा कि वह खोज में अधिकारियों की मदद कर रही है. खराब मौसम के कारण ताहो के कई स्की रिसॉर्ट बंद कर दिए गए हैं. नेशनल एवलांच सेंटर के अनुसार, अमेरिका में हर सर्दियों में हिमस्खलन में 25 से 30 लोगों की मौत हो जाती है.

ये भी पढ़ेंः सीरिया के कैंप से निकला AUS नागरिकों का एक ग्रुप, बनाकर रखा था बंदी; औरतें-बच्चे हैं शामिल

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?