Home मनोरंजन फैंस के लिए दिवाली सरप्राइज,Ramayana में Ranbir Kapoor का दिखेगा रौद्र रूप, राम के साथ निभाएंगे परशुराम का रोल

फैंस के लिए दिवाली सरप्राइज,Ramayana में Ranbir Kapoor का दिखेगा रौद्र रूप, राम के साथ निभाएंगे परशुराम का रोल

by Preeti Pal
0 comment
फैंस के लिए दिवाली सरप्राइज,Ramayana में Ranbir Kapoor का दिखेगा रौद्र रूप, राम के साथ निभाएंगे परशुराम का रोल

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीज़र हर तरफ छाया हुआ है. हालांकि, असली सरप्राइज़ अभी बाकी है. दरअसल, इस फिल्म में रणबीर एक नहीं बल्कि दो-दो किरदारों में नज़र आएंगे.

04 April, 2026

बॉलीवुड के ‘सांवरिया’ रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसने फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं. दरअसल, रणबीर कपूर ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि फिल्म में वो सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम के किरदार में भी नजर आएंगे. यानी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर का डबल रोल होने वाला है.

Ramayana
Ramayana

रणबीर का डबल धमाका

हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुए टीजर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने कोलाइडर (Collider) से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों को पर्दे पर जीना उनके लिए किसी सपने जैसा था. रणबीर ने कहा कि भगवान राम और भगवान परशुराम, दोनों का नेचर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. जहां राम मर्यादा और शांति के प्रतीक हैं, वहीं परशुराम अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि इन दोनों कैरेक्टर्स के बीच के अंतर को पकड़ने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज पर काफी काम किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से एक साल पहले से ही उन्होंने इन कैरेक्टर्स के इमोशन्स को समझना शुरू कर दिया था. रणबीर के मुताबिक, जब आप किसी रोल के मोटिव और उसकी सोच को गहराई से समझ लेते हैं, तो एक्टिंग अपने आप निखर कर आती है.

यह भी पढ़ेंःRanbir Kapoor की Ramayana के टीज़र में छिपे हैं ये 5 बड़े राज, क्या आपने गौर किया इन बारीकियों पर?

शानदार टीजर

‘रामायण’ के टीजर में उस ऐतिहासिक मूमेंट की झलक दिखाई गई है जहां माता सीता से विवाह के बाद अयोध्या लौटते समय राम और परशुराम का आमना-सामना होता है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक, परशुराम ने राम को चुनौती दी थी, लेकिन जब उन्हें अहसास हुआ कि राम भी विष्णु के ही अवतार हैं, तो उनका गुस्सा शांत हो जाता है. फिल्म के टीजर में रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ और अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ के रोल में नजर आ रहे हैं.

धमाकेदार स्टार कास्ट

‘रामायण’ की कास्ट स्टार मेले से कम नहीं है. रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी ‘माता सीता’ के रोल में हैं. वहीं, ‘केजीएफ’ स्टार यश ‘रावण’ के दमदार कैरेक्टर में दिखेंगे. इनके अलावा सनी देओल ‘ भगवान हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ बनेंगे. काजल अग्रवाल ‘मंदोदरी’ और रकुल प्रीत सिंह ‘शूर्पणखा’ के किरदार में ग्लैमर और ड्रामा का तड़का लगाएंगी. फिल्म की टीम में कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे शानदार एक्टर्स भी शामिल हैं.

कब होगी रिलीज

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस महागाथा को दो हिस्सों में रिलीज़ करने का फैसला किया है. ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं, फिल्म का दूसरा चैप्टर दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. यानी रणबीर के फैंस के लिए ये दिवाली वाकई डबल धमाका लेकर आने वाली है.

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh बने बॉक्स ऑफिस के नए बॉस, Dhurandhar 2 के सामने पुराने रिकॉर्ड हुए बीते ज़माने की बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?