Home राज्यDelhi एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म से एक शख्स ने दी कूदकर जान, डिप्रेशन का था शिकार

एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म से एक शख्स ने दी कूदकर जान, डिप्रेशन का था शिकार

by Sachin Kumar
0 comment

Delhi Metro Suicide : मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक और शख्स ने कूदकर अपनी जान दे दी. 45 वर्षीय शख्स राजस्थान का रहने वाला था और वह अपने भाई की लड़की की शादी में दिल्ली आया था.

Delhi Metro Suicide : राजधानी दिल्ली के उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन के सामने छलांग लगाकर 45 वर्षीय एक शख्स ने जान दे दी. मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले महाराज सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है. इस घटना की स्टेशनल कंट्रोलर को 10:12 बजे जानकारी मिली कि एक आदमी ने मेट्रो स्टेशन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मेट्रो पुलिस आयुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को एक शख्स के उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

डिप्रेशन का पेशेंट था मृतक

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महाराज सिंह डिप्रेशन के मरीज थे और इनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था. साथ ही वह कल भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वह उत्तम नगर में अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए भी दिल्ली आए थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं. पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, हादसे की वजह से द्वारका से नोएडा और वैशाली जाने वाली मेट्रो के मार्ग पर करीब आधे घंटे तक ट्रेन बाधित रही.

शुक्रवार को भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले शुक्रवार को भी इसी मेट्रो स्टेशन पर 17 वर्षीय किशोर ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्म हत्या कर ली थी. पुलिस की जांच सामने आई है कि अश्विनी ने हाल ही में 12वीं क्लास पास की थी और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला कि अभ्यर्थी काफी परेशान था.

यह भी पढ़ें- 22 साल बाद Steve Bucknor ने कर दिया बड़ा खुलासा, सचिन तेंदुलकर के आउट होने को लेकर कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?