UP NEWS: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
- अलीगढ़ से Ajay Kumar की रिपोर्ट
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेमी फरमान और शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन घर के अंदर संदिग्ध हालत में जले हुए मिले. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद आग में बुरी तरह से झूलसे प्रेमी फरमान की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई तो वही शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेस्टिंग टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करते हुए मामले की जांच में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी फरमान अपनी प्रेमिका के पति वसीम के घर के अंदर बने कारखाने में काम करता था. जिसके बाद कारखाना मालिक वसीम द्वारा 2 साल पहले उसको अपने कारखाने से निकाल दिया गया था.
प्रेमी ने घर में घुसकर लगाई आग
परिजन नदीम ने बताया कि परिवार के सभी लोग भाभी नाजरीन को घर में अकेला छोड़कर सुबह करीब 4:00 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे. तभी कारखाने से निकाला गया युवक फरमान उनके घर पहुंचा और घर के अंदर आग लगा दी. इस आग में उसकी भाभी और युवक फरमान बुरी तरह से झुलस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है.
इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं आत्महत्या, हादसा या अन्य किसी साजिश की जांच कर रही है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में 23 फरवरी को शाम 07.00 बजे थाना कोतवाली अन्तर्गत चौकी तुर्कमान गेट से वसीम के घर से दो व्यक्तियों फरमान तथा नाजरीन पत्नी वसीम के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मजरुब को अस्तपाल के लिए भेजा गया. जहां फरमान की मौत हो गई. नाजरीन को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है. प्रथम दृष्टया तीसरे व्यक्ति के मौके पर होने की सूचना प्राप्त नही हुई है. पुलिस जांच में जुटी है. फील्ड यूनिट द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किए गए हैं.
ये भी पढ़ेंः एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म से एक शख्स ने दी कूदकर जान, डिप्रेशन का था शिकार
