Rashmika-Vijay Movies: फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. ऐसे में आज आपके लिए इस खूबसूरत कपल की उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने फैंस को क्रेजी कर दिया.
27 February, 2026
टॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, जिन्हें फैंस प्यार से ‘विरोश’ कहते हैं, अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं.उदयपुर की खूबसूरत वादियों में 26 फरवरी की सुबह इस कपल ने ट्रेडिशन तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. खबर है कि शाम को कोडावा परंपरा के अनुसार भी उनकी शादी की रस्में पूरी की गईं. वैसे, रश्मिका और विजय की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इनकी पहली मुलाकात ‘गीत गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जहां पर्दे पर शुरू हुई नोक-झोंक धीरे-धीरे रीयल लाइफ मोहब्बत में बदल गई. आज जब ये जोड़ी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है, तो ऐसे में उन फिल्मों पर नजर डालते हैं जहां इनकी केमिस्ट्री ने पहले ही हैपिली एवर आफ्टर के हिंट दे दिए थे.

गीता गोविंदम
साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में रश्मिका और विजय की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई थी. परशुराम पेटला के डायरेक्शन में बनी ये रॉम-कॉम फिल्म सुपरहिट रही. फिल्म की कहानी विजय गोविंद की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीधा-सादा लेक्चरर है. एक बस में हुई एक गलतफहमी की वजह से जिद्दी मिजाज वाली गीता उससे गलत समझ लेती है. किस्मत इन दोनों को फिर से तब आमने-सामने लाती है जब गीता के भाई की शादी विजय की बहन से तय होती है. यहीं से शुरू होता है विजय का खुद को बेगुनाह साबित करने और गीता का दिल जीतने का सिलसिला. ऑडियन्स को इनकी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री इतनी पसंद आई कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई.
यह भी पढ़ेंःIshq Vishq से Kabir Singh तक, Shahid Kapoor के वो किरदार जिन्होंने फैंस के दिलों में लगा दी आग

डियर कॉमरेड
अपनी पहली फिल्म की सक्सेस के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी साल 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में दोबारा साथ दिखी. भरत कम्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से बिल्कुल अलग थी. इसमें विजय ने बॉबी का रोल निभाया, जो एक गरम मिजाज स्टूडेंट यूनियन का नेता है. वहीं, रश्मिका ने लिली का कैरेक्टर निभाया है, जो एक स्टेट लेवल की क्रिकेटर है. ये फिल्म सिर्फ रोमांस के बारे में नहीं थी, बल्कि मैंटल स्ट्रगल, ट्रॉमा और एक-दूसरे के सपोर्ट की कहानी थी. फिल्म में रश्मिका और विजय दोनों की ही परफॉर्मेंस बहुत शानदार है.

रणबाली
साल 2026 रश्मिका और विजय के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है. एक तरफ जहां उन्होंने रीयल लाइफ में शादी की, वहीं इसी साल वो अपनी तीसरी फिल्म ‘रणबाली’ में भी साथ नजर आएंगे. राहुल सांकृत्यान के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो 19वीं सदी के ब्रिटिश काल पर बेस्ड है. फिल्म में विजय ‘रणबाली’ नाम के एक पावरफुल नेता के रोल में दिखेंगे, जो अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाता है. वहीं रश्मिका ‘जयम्मा’ के कैरेक्टर में नजर आएंगी. इस फिल्म की खास बात ये भी है कि इसमें ‘द ममी’ फेम हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लो विलेन का रोल कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Rashmika और Vijay की शाही शादी अपडेट, जानें श्रीवल्ली को सास से मिला कौन सा कीमती तोहफा
