Shahid Kapoor: बॉलीवुड के ‘रोमियो’ उर्फ शाहिद कपूर आज यानी 25 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आपके लिए उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लाए हैं. इन्हें आप कभी भी घर बैठे देख सकते हैं.
25 February, 2026
बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल और हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे चॉकलेटी हीरो के तौर पर की थी जिसे देखते ही लड़कियां अपना दिल हार बैठीं. टाइम के साथ उन्होंने खुद को एक ऐसे इंटेंस एक्टर के रूप में ढाला कि आज उनकी एक्टिंग का लोहा पूरी इंडस्ट्री मानती है. इन दिनों वो अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. लेकिन अगर आप ओटीटी पर उनकी बेहतरीन फिल्मों का मज़ा लेना चाहते हैं, तो आज आपके लिए शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

कबीर सिंह
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ साल 2019 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी. इस फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी. एक गुस्सैल, बागी और प्यार में पागल सर्जन के कैरेक्टर में शाहिद कपूर ने जो जान फूंकी, उसे देख लोग दंग रह गए. कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म के गानों ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाने में पूरा साथ दिया. अगर आपको लगता है कि शाहिद सिर्फ रोमांटिक फिल्में कर सकते हैं, तो कबीर सिंह का उनका वो ‘रॉ’ और इमोशनल अवतार आपकी सोच बदल देगा.

पद्मावत
संजय लीला भंसाली की पद्मावत शाहिद कपूर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है. इसमें उन्होंने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के बीच शाहिद ने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई. एक तरफ जहां अलाउद्दीन खिलजी का पागलपन था, वहीं शाहिद ने अपने किरदार में वो ठहराव दिखाया जिसने ऑडियन्स को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़ेंःहो रही है Rashmika और Vijay की शादी, ‘श्रीवल्ली’ ने खुद ही दे दिया कपल नेम, अब ये कहकर बुलाएंगे फैंस

जब वी मेट
इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ को भला कौन भूल सकता है? एक हारा हुआ बिजनेसमैन आदित्य कश्यप और जिंदादिल गीत की ये लव स्टोरी आज भी उतनी ही ताजा लगती है जितनी सालों पहले थी. साल 2007 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में शाहिद की मैच्योरिटी कमाल की थी. ये फिल्म आज भी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रहती है.

हैदर
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘हैदर’ शाहिद कपूर के करियर की सबसे मुश्किल लेकिन बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. शेक्सपियर के प्ले ‘हेमलेट’ पर बेस्ट ये फिल्म साल 2014 में रिलीज़ हुई थी. तब्बू और के के मेनन जैसे दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शाहिद ने जो परफॉरमेंस दी, उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है.

इश्क विश्क
शाहिद ने साल 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उस टाइम वो एक टिपिकल रोमांटिक हीरो बनकर रातों-रात स्टार बन गए. हालांकि इसके बाद उन्हें कुछ उतार-चढ़ाव देखने पड़े, लेकिन ‘विवाह’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों ने शाहिद को दोबारा टॉप पर ला खड़ा किया.
यह भी पढ़ेंः Weekend का फुल जुगाड़, Priyanka का पाइरेट और कोंकणा का सस्पेंस; Netflix-Pime पर मचेगा गदर
