Home Latest News & Updates आशा भोसले की हालत गंभीर, PM मोदी ने जताई चिंता, चेस्ट इन्फेक्शन बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर

आशा भोसले की हालत गंभीर, PM मोदी ने जताई चिंता, चेस्ट इन्फेक्शन बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर

by Neha Singh 12 April 2026, 11:49 AM IST (Updated 13 April 2026, 12:07 PM IST)
12 April 2026, 11:49 AM IST (Updated 13 April 2026, 12:07 PM IST)
Asha Bhosle Hospitalised

Asha Bhosle Hospitalised: सिंगर आशा भोसले को चेस्ट इन्फेक्शन बढ़ने के बाद मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

12 April, 2026

लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों की दिक्कत बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार शाम को 92 साल की सिंगर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे ICU में एडमिट हैं. रविवार को सूत्रों ने बताया “वह ICU में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.” हर कोई उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी स्वास्थ्य पर चिंता जताई है और जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की है.

पोती ने दी जानकारी

शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी की हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा, “मेरी दादी, आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. ट्रीटमेंट चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा और हम आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे.”

पीएम ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिंगर आशा भोसले की सेहत पर गहरी चिंता जताई. पीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी अच्छी सेहत और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.” पिछले साल PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर आशा भोसले ने उनके लिए एक खास वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था. वीडियो में मशहूर सिंगर ने कहा, “हमारे लिए घर चलाना भी मुश्किल है. PM मोदी इतने बड़े देश को संभाल रहे हैं.”

12,500 से ज्यादा गाने गाए

दिवंगत महान सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन भोसले ने आठ दशकों के करियर में अलग-अलग भाषाओं में 12,500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला और जीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी और वैजयंतीमाला जैसे साउथ स्टार्स के लिए अपनी आवाज दी है. उनके सबसे यादगार गानों में “अभी ना जाओ छोड़ कर”, “इन आंखों की मस्ती”, “दिल चीज क्या है”, “पिया तू अब तो आजा”, “दुनिया में लोगों को” और “जरा से झूम लूं मैं” शामिल हैं. 2023 में, उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाने के लिए दुबई में एक स्पेशल कॉन्सर्ट, ‘ASHA@90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में परफॉर्म किया.

यह भी पढ़ें- ‘ओये ओये’ गाने पर कोर्ट-कचहरी, ‘त्रिदेव’ के मेकर्स और Dhurandhar 2 की टीम के बीच बवाल, अब जज साहब कराएंगे सुलह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?