Rajya Sabha polls: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन समेत 9 दिग्गजों को पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है.
Rajya Sabha polls: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन समेत 9 दिग्गजों को पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है. जबकि हरियाणा से संजय भाटिया और ओडिशा से मनमोहन सामल व सुजीत कुमार के नामों की भी घोषणा की गई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई के उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को संबंधित राज्यों से मैदान में उतारा गया है. असम के लोक निर्माण मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाल्ला राज्य से संसद के उच्च सदन के चुनाव के लिए भगवा पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
हरियाणा से संजय भाटिया पर मुहर
भाजपा ने अपने ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहम सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को भी आगामी चुनावों के लिए राज्य से उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. भाजपा नेता शिवेश कुमार बिहार से मैदान में उतरेंगे और पार्टी के पूर्व लोकसभा सांसद संजय भाटिया हरियाणा से उम्मीदवार होंगे. सुजीत कुमार बिहार बीजेपी के महासचिव हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है. उधर, भाजपा ने मंगलवार को अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और सांसद सुजीत कुमार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया. सामल, जो राज्य के पूर्व मंत्री भी रहे हैं, 2024 में ओडिशा विधानसभा चुनाव हार गए थे, जबकि कुमार मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा.
ओडिशा से मनमोहन व सुजीत कुमार
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के दोनों उम्मीदवार मनमोहन सामल व सुजीत कुमार 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए ओडिशा से चुनाव लड़ेंगे. दो साल पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में सामल को अहम नेता माना जाता रहा है. विपक्षी बीजद ने पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता संतरूप मिश्रा और प्रख्यात डॉक्टर दत्तेश्वर होता को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. ओडिशा से चार राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी क्योंकि दो बीजेडी सांसदों और दो बीजेपी सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो जाएगा.बिहार में प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने भी राज्य सभा में अपने उम्मीदवार को भेजने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दी है. पार्टी को उम्मीद है कि वह अपने राज्य सभा उम्मीदवार के लिए आवश्यक समर्थन जुटा लेगी.
ये भी पढ़ेंः बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ का उदय: मंत्री के बयान से बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज
News Source: PTI
