IPL 2026 : पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल में शानदार भूमिका में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और इसी बीच वह एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर काफी चर्चाओं में हैं.
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस खेले गए मुकाबले में जहां अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, एक मिस्ट्री गर्ल ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. मैच के दौरान कैमरा उसी मिस्ट्री गर्ल पर पहुंचा और उसके बाद से ही फैंस लगातार कह रहे हैं कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हैं.

एक्ट्रेस ने साझा की इंस्टाग्राम पर तस्वीरें
मामला यह है कि पंजाब और मुंबई के मैच के दौरान समरीन कौर ने खुद भी मैच से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और वह तेजी से वायरल भी हो गया है. इसके बाद एक बार अटकलों को हवा मिल गईं और फैंस का कहना है कि वह मिस्ट्री गर्ल अर्शदीप की गर्लफ्रेंड हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस को अर्शदीप के साथ स्पॉट किया गया है. उस वक्त भी काफी तेजी से अफवाह उड़ी थी कि दोनों एक-दूसरे के रिलेशन में हैं. हालांकि, अभी तक दोनों ने आधिकारिक रूप से रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है.

गेंदबाज ने की थी तस्वीरें साझा
अर्शदीप सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था और वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे हुए थे. यह स्नैपचैट भी तेजी से वायरल हो गया था. इसके बाद ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था और गेंदबाज एक अन्य वीडियो में भी एक लड़की के साथ नजर आए थे. फैंस उस वक्त भी मिस्ट्री गर्ल को पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर बता रहे थे.

कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल है. वह साल 2018 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रही थीं. एक्ट्रेस मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढ़ाई कर चुकी हैं. इसके अलावा समरीन ने म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाब फिल्मों में भी काम किया है. दूसरी तरफ समरीन ने 83 में रणवीर सिंह के साथ भी काम किया है और वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं, नेल पॉलिशी फिल्म से उनकी एक नई पहचान मिली थी और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी. उन्होंने बादशाह और जस मानक के साथ भी काम किया है.
यह भी पढ़ें- ‘मेरी थ्योरी गलत नहीं है…’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान की कौन सी बात हुई सच? जानकर हो जाएंगे हैरान
