Iran-Israel War : ईरान ने कुवैत पर भी जमकर मिसाइलें दागीं है. इस दौरान अमेरिका चार सैनिक मारे गए और इसके साथ ही अब मिडिल ईस्ट में जंग गहराती जा रही है. अमेरिका ने भी चेतावनी दी है कि ईरान पर अभूतपूर्व हमला करेंगे.
Iran-Israel War : अमेरिका और इजरायल के संयुक्त अभियान के बाद ईरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है. साथ ही मिडिल ईस्ट में जहां पर अमेरिका और इजरायल के सैनिक अड्डे हैं उन पर जमकर मिसाइल दाग रहा है. अभी तक ईरान ने मिडिल ईस्ट देशों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. इसी कड़ी में उसने कुवैत के सिविलियन पोर्ट पर ऑपरेशन सेंटर पर ईरानी ड्रोन हमले में अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. सैटेलाइट इमेज में देखा गया है कि रविवार को ईरानी ड्रोन हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत का शिकार हुआ ऑपरेशन सेंटर कुवैत के एक सिविलियन पोर्ट के बीच में था, जो मेन आर्मी बेस से मीलों दूर था.
शिपिंग कंटेनर बिल्डिंग में नहीं मिली सुरक्षा
मारे गए सैनिकों में से एक के पति ने बताया कि वह एक सप्लाई और लॉजिस्टिक्स यूनिट का हिस्सा थे. मंगलवार को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि शिपिंग कंटेनर-स्टाइल की बिल्डिंग थी और उसमें कोई सुरक्षा नहीं थी. इसी बीच एक डेवलपमेंट की रिपोर्ट में सुरक्षा सावधानियों पर सवाल खड़ा करते हुए बताया गया है कि यूएस मिलिट्री ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था. इसका जवाब ईरान ने कुवैत समेत कई देशों पर जवाबी हमले करके दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अभी जंग में और भी सैनिक मारे जा सकते हैं. वहीं, डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने सोमवार को कहा कि 6 सैनिक एक टैक्टिकल ऑपरेशन सेंटर में मारे गए हैं, जब एक प्रोजेक्टाइल एयर डिफेंस को पार कर गया.
हमले की तस्वीर सैटेलाइट में हुई कैद
एक दिन बाद पेंटागन ने मारे गए चार सैनिकों के नामों की घोषणा करते हुए कंफर्म किया कि यह पोर्ट शुआइबा में एक ड्रोन हमला था. वहीं, सोमवार को ली गई एक सैटेलाइट इमेज में एक कॉम्प्लेक्स की मेन बिल्डिंग तबाह होती हुई दिख रही है और उससे काले धुएं का भी गुबार उठ रहा था. US अधिकारी ने बताया कि एक्टिव इन्वेस्टिगेशन के तहत एक मामले पर चर्चा करने के लिए नाम न बताने की शर्त पर बात की और उन्होंने कंफर्म किया कि इमेज में रविवार के हमले की जगह दिखाई गई है. आर्मी बेस, कैंप आरिफजान, दक्षिण में 10 मील से ज्यादा दूर है.
पेंटागन के चीफ़ स्पोक्सपर्सन सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि सुरक्षित जगह को 6 फुट की दीवारों से मजबूत किया गया था. उन्होंने आगे कहा कि मिलिट्री के पास अभी मिडिल ईस्ट में दुनिया का सबसे बड़ा एयर डिफेंस अंब्रेला है और एयर पावर की हर लहर के साथ आसमान पर कंट्रोल बढ़ा रहा है.
यह भी पढ़ें- इजरायल ने भेजी दक्षिणी लेबनान में आर्मी; हिजबुल्लाह ने भी दिया ‘खुले युद्ध’ का चैलेंज
