Israel-Hezbollah Conflict : ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में हिजबुल्लाह भी आगे बढ़कर हिस्सा ले रहा है. हिजबुल्लाह ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर इजरायल युद्ध चाहता है तो उसको युद्ध मिलेगा.
Israel-Hezbollah Conflict : ईरान के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद हिजबुल्लाह और हूती युद्ध के मैदान में खुलकर सामने आ गए हैं. वह लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं. इसी बीच इजरायल ने भी मंगलवार (2 मार्च) को दक्षिणी लेबनान में अपनी सेना भेज दी है. साथ ही वहां पर करीब 80 गांवों को खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं. वहीं, ईरान के समर्थित ग्रुप वाले मिलिटेंट हिज़्बुल्लाह ने कहा कि वह ईरान पर US-इज़राइल के हमले के बाद इजरायल के खिलाफ खुली लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है. यह जंग उस वक्त और भीषण हो गई जब हिजबुल्लाह ने सोमवार की सुबह उत्तरी इजरायल की तरफ रॉकेट और ड्रोन लॉन्च किए. हालांकि, इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की है और उसमें 40 से ज्यादा लेबनानी मारे गए हैं.
40 लोगों की मौत 246 हुए घायल
40 मरने वालों संख्या का हेल्थ मिनिस्ट्री से मैच नहीं खाता है और मिनिस्ट्री की तरफ से सोमावर को कहा गया है कि 52 लोग मारे गए हैं. लेबनान के हेल्थ मिनिस्टर राकन नासेरेद्दीन ने मंगलवार को रिपोर्टर्स को बताया कि 40 लोग मारे गए हैं. लेबनान ने यह भी कहा कि 246 लोग घायल हुए हैं और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं. UN रिफ्यूजी एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि 30 हजार बेघर लोग लेबनान में एक साथ शेल्टर में रह रहे हैं. इस बीच हिजबुल्लाह का स्पष्ट कहना है कि उसके पास इजरायल से लड़ने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है.
टेलीविजन और रेडियो बिल्डिंग पर किया हमला
मिलिटेंट ग्रुप ने कहा कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल की ओर दो रॉकेट दागे. साथ ही इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के टेलीविजन और रेडियो स्टेशन की बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है. बेरूत के दक्षिणी इलाकों में भी मंगलवार दोपहर को बिना किसी चेतावनी के कई हमले हुए. इजरायली मिलिट्री ने बाद में कहा कि उसने हिजबुल्लाह अधिकारियों को निशाना बनाया है. इसी बीच इजरायल ने दक्षिण लेबनान से 80 गांवों को खाली करने आदेश दिया और यह भी कहा कि अगली सूचना मिलने तक यहां पर वापस न आएं.
सीजफायर के बाद भी हमले जारी
इसके अलावा हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक साल से ज्यादा समय तक सीजफायर का पालन करने के बाद जब इजरायल के हमले लेबनान जारी हैं. यही वजह है कि हम हमारे पास लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि जायोनी शासन अब एक खुली लड़ाई चाहता है और उसने सीजफायर एग्रीमेंट के बाद भी अपनी जंग को नहीं रोका है. हिजबुल्लाह के अधिकारी ने कहा कि अब अगर इजरायल खुली जंग चाहता है तो अब यह होने दो. लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने मंगलवार को सऊदी अरब, कतर, अमेरिका, फ्रांस और मिस्र के राजदूतों ने कहा कि हिजबुल्लाह लिटानी नदी के उत्तर के इलाकों से रॉकेट दाग रहा है. साथ ही लेबनानी सैनिकों ने पहले ही कहा था कि उनका पूरा कंट्रोल है.
यह भी पढ़ें- ‘हमारे देश ने जो जंग छेड़ी थी…’ ईरान पर हमले को लेकर ममदानी का आया बयान; कही ये बात
News Source: PTI
