Home राज्यBihar बिहार में दिल दहला देने वाला हादसा: मोतिहारी में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबे 6 मासूम, गांव में मातम, नहीं जले चूल्हे

बिहार में दिल दहला देने वाला हादसा: मोतिहारी में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबे 6 मासूम, गांव में मातम, नहीं जले चूल्हे

by Live Times
0 comment
बिहार में दिल दहला देने वाला हादसा: मोतिहारी में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबे 6 मासूम, गांव में मातम, नहीं जले चूल्हे

Bihar Tragedy: बिहार में मंगलवार को नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने से छह मासूमों की जान चली गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया.

  • अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

Bihar Tragedy: बिहार में मंगलवार को नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने से छह मासूमों की जान चली गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. गांव में लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले. पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में मंगलवार शाम छह बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राखवा पंचायत की है, जहां रेलवे लाइन किनारे बने गड्ढे में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे दोपहर में गड्ढे में स्नान करने गए थे. इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह बच्चे गड्ढे भरे पानी में समा गए.

परिजनों में मची चीख-पुकार

रेलवे लाइन किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में डूब चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव गड्ढे से बाहर निकाले गए. शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरगांवा स्थिति वार्ड नंबर 5 निवासी धर्मेन्द्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी, 9 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, 6 वर्षीय प्रिया कुमारी वहीं वार्ड नंबर 4 निवासी कामेश्वर सहनी की पूत्री सोनाली कुमारी, मनोज सहनी की पूत्री छोटी की पुत्री छोटी कुमारी तथा प्रिंस कुमार की रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में एक के बाद एक को बचाने की नियत से सभी डूब गए.

बकरी चराने गए थे सभी बच्चे

सभी बच्चों की मौत निर्माणाधीन रेलवे लाइन के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. गांव में रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है, मिट्टी के लिए लाइन किनारे काफी गहरा गड्ढा खोदा गया था. इसी गड्ढे में पानी भरा था. रेलवे लाइन के किनारे लोहरगांवा में एक बड़ा गड्ढा बना कर पानी भर गया था. सभी बच्चे बकरी चराने गए थे. इसी दौरान एक बच्चा गड्ढे में नहाने चला गया और वह पानी में डूबने लगा. उसको बचाने के लिए दूसरा आया और एक के बाद एक कर के सभी पानी में डूब गए. मौका-ए-वारदात पर पानी में दम घूटने से मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः शांतिपूर्ण होली के लिए भागलपुर पुलिस अलर्ट: चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभद्रता पर तुरंत एक्शन, अश्लील गानों पर रोक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?