Home Top News Stock Market में ‘मंडे फीवर’, कहीं प्रोफिट तो कहीं गिरावट, जानें आपके पोर्टफोलियो का हाल!

Stock Market में ‘मंडे फीवर’, कहीं प्रोफिट तो कहीं गिरावट, जानें आपके पोर्टफोलियो का हाल!

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market में 'मंडे फीवर', कहीं प्रोफिट तो कहीं गिरावट, जानें आपके पोर्टफोलियो का हाल!

Stock Market Update: आज शेयर मार्केट में बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स ही असली धुरंधर बनते दिखे. अगर आप भी स्टॉक मार्केट के इन्वेस्टर हैं तो दलाल स्ट्रीट का पूरा हाल जान लीजिए.

20 April, 2026

शेयर बाजार में आज का दिन मिला-जुला रहा. जहां सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सुस्त रही, वहीं, कुछ बड़े बैंकों के शानदार रिजल्ट्स ने इन्वेस्टर्स के चेहरे पर चमक ला दी. अगर आप भी अपनी पॉकेट और पोर्टफोलियो को लेकर फिक्रमंद हैं, तो चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि आज दलाल स्ट्रीट का क्या हाल है. दरअसल, हफ्ते के पहले दिन बाजार की ओपनिंग थोड़ी ठंडी रही. ग्लोबल मार्केट से हिंट तो अच्छे मिले थे, लेकिन घरेलू मोर्चे पर सेंसेक्स करीब 110 अंक फिसलकर 78,383 के लेवल पर खुला. वहीं, निफ्टी में भी हल्की गिरावट देखी गई.

बैंकों के रिपोर्ट कार्ड

हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में रौनक बरकरार रही. मिडकैप करीब 0.5% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था, जो दिखाता है कि छोटे शेयर्स में अब भी दम बाकी है. लेकिन आज सबकी नजरें बैंकिंग सेक्टर पर टिकी थीं. प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए. आईसीआईसीआई बैंक ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. इसका प्रोफिट 8.5% बढ़कर 13,701 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. सबसे अच्छी बात ये रही कि बैंक के कर्ज में कमी आई है.

एचडीएफसी का हाल

एचडीएफसी बैंक के प्रोफिट में भी 9% की बढ़त देखी गई और इसने 13 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी वादा किया है. इसके बाद आता है यस बैंक. इस बैंक ने तो कमाल ही कर दिया. इसके प्रोफिट में 44% की जबरदस्त उछाल आई है, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा फिर से लौटता दिख रहा है.

यह भी पढ़ेंःStock Market की तूफानी तेजी पर फिरा पानी? जानें वो 3 कारण जिसने बदला बाजार का सारा खेल

कौन चमका और कौन फिसला

आज बाजार के सुपरस्टार शेयर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज और एलएंडटी ने अच्छी बढ़त बनाई. वहीं दूसरी तरफ, जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो जैसे शेयरों में प्रोफिट बुकिंग का प्रेशर दिखा. टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी वर्धमान टेक्सटाइल के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. इसके शेयर ने 52 हफ्तों का नया हाई छू लिया.

बड़ी डील

कॉरपोरेट की दुनिया में आज हलचल तेज रही. ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DCI) ने इंडियन ऑयल के साथ 2,157 करोड़ रुपये का एक बड़ा अग्रीमेंट किया है. यानी अगले पांच साल तक फ्यूल की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी. इस खबर के आते ही कंपनी के शेयर 5% से ज्यादा उछल गए. दूसरी तरफ, BHEL को थोड़ा झटका लगा है क्योंकि उसने एमबी पावर के साथ एक पुराने प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए हैं.

आगे क्या होगा?

शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में मार्केट का रास्ता कच्चे तेल की कीमतों, ईरान-अमेरिका के बीच होने वाली डील और कंपनियों के नतीजों से तय होगा. अच्छी बात ये है कि आईएमएफ (IMF) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया है, जो हमारी इकोनॉमी की मजबूती का सबूत है. इसके अलावा सोमवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 92.82 पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइज 92.92 से बेहतर है. कुल मिलाकर, बाजार में उतार-चढ़ाव तो है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः दलाल स्ट्रीट पर दीवाली जैसा जश्न! Stock Market ने पकड़ी रॉकेट की रफ़्तार, इन शेयर्स ने मारी बाज़ी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?