Home Latest News & Updates नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चूनर तेरी’ पर बवाल, अश्लील लिरिक्स पर FIR, गृहमंत्री शाह को भी भेजी गई कॉपी

नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चूनर तेरी’ पर बवाल, अश्लील लिरिक्स पर FIR, गृहमंत्री शाह को भी भेजी गई कॉपी

by Live Times
0 comment
Sarke Chunar Teri

Nora Fatehi Song Controversy: ‘केडी: द डेविल’ फिल्म के नए गाने ‘सरके चूनर तेरी’ पर विवाद गरमा गया है. इस गाने के बोल को अश्लील बताते हुए लेकर एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने औपचारिक शिकायत दर्ज की है.

18 March, 2026

  • रवि कालिरमन की रिपोर्ट

चंडीगढ़ में फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के हालिया रिलीज गाने ‘सरके चूनर तेरा सरके’ को लेकर बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. 15 मार्च को बेंगलुरु में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया यह गाना अपनी रिलीज के साथ ही विवादों के घेरे में आ गया. इस गाने में नोरा फतेही ने डांस किया है. गाने के लिरिक्स पर लोगों का गुस्सा देखने के बाद मेकर्स को दबाव में आकर इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाना पड़ा है. इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने चंडीगढ़ एसएसपी को एक औपचारिक शिकायत सौंपी.

गाने के बोल हैं डबल मीनिंग

शिकायतकर्ता का तर्क है कि इस गाने के बोल न केवल द्विअर्थी (डबल मीनिंग) हैं, बल्कि इसमें दर्शाए गए दृश्य भी बेहद आपत्तिजनक हैं, जो सार्वजनिक शालीनता की मर्यादाओं को लांघते हैं. शांडिल्य ने अपनी शिकायत में इस बात पर गहरा सरोकार जताया है कि ऐसे कंटेंट का बच्चों और युवाओं की मानसिकता पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उन्होंने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर ऐसे विवादास्पद गाने को रिलीज की अनुमति कैसे दी गई.

अमित शाह को भेजी शिकायत

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की एक कॉपी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है. कानूनी मोर्चे पर इस गाने के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, 296, 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. सोशल मीडिया पर भी आम जनता के बीच इस गाने को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है, जहां यूजर्स इसे ‘भद्दा’ और ‘अश्लील’ करार दे रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने के कंटेंट को लेकर अपनी स्पष्ट नाराजगी जाहिर की है.

पांच भाषाओं मं रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 30 अप्रैल को पांच भाषाओं- हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इस शुरुआती विवाद ने फिल्म की मार्केटिंग रणनीति को प्रभावित किया है. फिलहाल मेकर्स ने विवाद को शांत करने के उद्देश्य से इसके हिंदी वर्जन को आधिकारिक तौर पर यूट्यूब से हटा लिया है, लेकिन कानूनी कार्रवाई की तलवार अब भी फिल्म की टीम पर लटकी हुई है. अब देखना होगा कि गाने को फिल्म से हटाया जाएगा या इसके बोल में बदलाव किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे सलीम खान, 1 महीने से चल रहा था ब्रेन हैमरेज का इलाज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?