Home Latest News & Updates वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना काइल जैमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा; BCCI ने लगाई फटकार!

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना काइल जैमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा; BCCI ने लगाई फटकार!

by Sachin Kumar
0 comment
Staring down Vaibhav Suryavanshi cost Kyle Jamieson dearly

RR vs DC : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज की आक्रामकता ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है. उनके खिलाफ आईपीएल ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए एक्शन लिया.

RR vs DC : दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को मुकाबला खेला गया. इस मैच में ऐसा कुछ देखने को मिला कि क्रिकेट फैंस तक चौंक गए. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया. वैभव सूर्यवंशी को आउट होने के बाद काइल ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और इसके बाद एडमिनिस्ट्रेशन ने उनके खाते में एक डिमैरिट अंक जोड़ दिया. इसके बाद से ही गेंदबाज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है.

आचार संहिता का खुला उल्लंघन

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने बयान में कहा कि काइल जेमिसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस लीग की अचार संहिता का उल्लंघन किया. इसके लिए उन्हें एक डिमेरिट अंक देने का फैसला लिया गया है और चेतावनी दी गई है कि वह मैदान पर ऐसी हरकतें न करें. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है.

डीसी की जीत पर गेंदबाज का काला साया

यह मामला राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर का है, जब गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया था. विकेट लेने के बाद काइल बल्लेबाज के काफी करीब पहुंच गए और अपना आक्रामक रूप दिखाने लगे. इस हरकत को उकसाने वाला व्यवहार माना गया और आईपीएल के नियमों के विरुद्ध भी बताया गया. आईपीएल की तरफ से दखल देने के बाद जेमीसन ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी राजीव सेठ की तरफ से दिया गया दंड को भी मान लिया है.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो यह पूरा मुकाबला बल्लेबाजों के नाम रहा. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना दिए. इस दौरान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में 90 ठोक दिए. वहीं, तूफानी अंदाज में डोनोवन फरेरा ने मात्र 14 गेंदों में 47 रन बनाए. दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना दिए. इस दौरान केएल राहुल ने आक्रामक तरीक से 40 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने का काम किया.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल के आउट होने पर कोहली का दिखा आक्रामक रूप, फिर गुजरात के कप्तान ने कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?