Sara Arjun Outfit: ईद पर रॉयल और क्लासी लुक पाने के लिए आप धुरंधर फिल्म की यालिना से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. आप सारा की तरह लुक क्रिएट करेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा. यहां आपको ईद के लिए कुछ बेस्ट टिप्स बताए गए हैं.
20 March, 2026
रमजान का पावन महीना खत्म हो गया है. अब कल यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. ईद पर लड़कियों को सबसे ज्यादा अपने आउटफिट और लुक्स की टेंशन होती है. ईद पर रॉयल और क्लासी लुक पाने के लिए आप धुरंधर फिल्म की यालिना से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. इस समय धुरंधर का क्रेज भी चल रहा है, तो सभी आपके लुक को नोटिस करेंगे. यालिना के आउटफिट बहुत ही सुंदर और क्लासी लगते हैं. जब आप इसे क्रिएट करेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा. इतना ही नहीं, आपकी फोटोज भी बहुत खूबसूरत आने वाली हैं. चलिए जानते हैं आप यालिना की तरह कैसे दिख सकती हैं.
रॉयल शरारा सूट

सारा अर्जुन के इस लुक को शब्दों में बयां करना मुश्किल हैं. यह लुक पूरी तरह से रॉयल और क्लासी लग रहा है. हालांकि यह काफी हेवी है, लेकिन नई दुल्हनों के लिए यह आउटफिट बेस्ट है. ईद पर शरारा पहनना वैसे भी एक परंपरा है, तो आप भी हेवी ज्वैलरी के साथ यह लुक क्रिएट कर सकती हैं.

इस शरारा सूट का एक-एक आइटम अपने आप में खास है, लेकिन बालों में लगाया गया पासा स्टेटमेंट पीस है. अगर आपको भी एक्ट्रा ऑर्डिनरी लुक पसंद है, तो आप यह जरूर ट्राई करें. शरार सूट के लिए हेयरस्टाइल की बात करें तो इस पर सॉफ्ट कर्ल बहुत सुंदर लगेंगे.
पिंक शरारा सूट

सारा का यह लुक धुरंधर फिल्म के एक सीन का है, जिसमें यालिना ईद के मौके पर यह ड्रेस पहनती हैं. इसलिए आप भी ईद पर इस ड्रेस को पहन कर रियल लाइफ की यालिना बन सकती हैं. हेयरस्टाइल के लिए लूज चोटी बेस्ट रहेगी. हैवी झुमके और चूड़ियों के साथ इस लुक को कम्पलीट करें. यह आउटफिट री-क्रिएट करने के बाद सभी आपका नाम बदलकर यालिना रख देंगे.
अनारकली

अगर आपको ईद पर शरारा नहीं पहनना और क्लासी लुक भी चाहिए, तो अनारकली भी एक सुंदर ऑप्शन है. सारा अर्जुन की यह रेड एम्ब्रायडड ट्रेडिशनल अनारकली ड्रेस बहुत ही क्लासी लग रही है. आप ईद पर इसे पहनकर बहुत संंदर लगने वाली हैं.

सारा की तरह लंबे चेन वाले झुमके और बोल्ड आई मेकअप आपके लुक के साथ सूट करेंगे. आप हेयरस्टाइल के लिए लूज चोटी बना सकती हैं या फिर सॉफ्ट कर्ल करके बालों को एक साइड से आगे रख सकती हैं. अनारकली के साथ जूती पहनें. यह टिप्स फॉलो करके आप बॉलीवुड की रॉयल हिरोइन लगेंगी.
यह भी पढ़ें- कांजीवरम और बनारसी को रखें साइड, लौटना चाहता है भारत की इन 6 भूली-बिसरी Sarees का स्टाइल
