Home Top News दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 53 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका

दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 53 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका

by Sachin Kumar
0 comment
South Korea fire auto parts factory injured 53 people

South Korea News : दक्षिण कोरिया में एक फैक्ट्री में आग लग गई और इस घटना में 53 लोग घायल हो गए. फिलहाल, मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और आग बुझाने में जुटा है.

South Korea News : दक्षिण कोरिया के शहर डेजॉन में एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम 53 लोग घायल हो गए और अभी आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. डेजॉन जिले के फ़ायर चीफ़ नाम ड्यूक-वू ने बताया कि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 14 अन्य लोगों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान यह कर्मचारी अंदर ही थे.

फैक्ट्री के ऊपर दिखा धुएं का गुबार

हालांकि, अभी तक अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि घायलों में से किसी की मौत हुई है या नहीं. लेकिन कुछ वीडियो में देखा गया है कि आग बुरी तरह से फैल गई है और धुएं का गुबार आसमान में दिखा रहा है. आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1 बजे दी गई. फिलहाल, आग की घटना के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि आग बहुत तेजी से फैली है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की वजह से एक फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. दमकलकर्मी इमारत के अंदर नहीं जा पाए, क्योंकि उन्हें डर था कि इमारत कभी भी ढह सकती है. आग को पास की दूसरी इमारत तक फैलने से रोकने और वहां से केमिकल्स हटाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया.

धुएं की वजह से बीमार हुए लोग

नाम ड्यूक-वू ने बताया कि आग से बचने के लिए कुछ लोग इमारत से कूद गए, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं. साथ ही कुछ लोग धुएं की वजह से बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस 14 लोगों के मोबाइल फोन के सिग्नल को ट्रैक करने में लगी हुई, जिनके बारे में अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है. दूसरी तरफ आग पर काबू पाने के लिए 250 से ज्यादा बचाव कर्मी जुटे हुए हैं. इसके अलावा पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है. साथ ही 100 गाड़ियां और जरूरी साजो सामान भी मौके पर पहुंचाएं गए हैं.

राष्ट्रपति ने दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्यों में मदद के लिए सभी कर्मचारी और साजों सामान को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि आग इतनी भीषण है कि पूरी इमारत तबाह हो गई है. साथ ही दमकल कर्मी अंदल तक नहीं जा पाए क्योंकि उन्हें डर था कि इमारत ढह सकती है और वह बाहर से आग बुझाने में जुटे हैं. फिलहाल दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है कि अंदर फंसे लोगों को कैसा बाहर निकाला जा सके.

यह भी पढ़ें- ‘शक्ति का छोटा हिस्सा इस्तेमाल किया…’ इजरायली हमले पर ईरान की धमकी; बताया संयम खत्म हुआ

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?