Home Latest News & Updates BCCI ने दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका! PSL में खेलने वाले कई खिलाड़ी हुए IPL में शामिल

BCCI ने दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका! PSL में खेलने वाले कई खिलाड़ी हुए IPL में शामिल

by Sachin Kumar
0 comment
Several players played PSL joined IPL

IPL vs PSL : भारत अब पाकिस्तान के लिए विभिन्न सेक्टरों के अलावा क्रिकेट में भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. मामला यह है कि पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ने वाले विदेशी खिलाड़ी अब आईपीएल की तरफ रुख कर रहे हैं.

IPL vs PSL : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत करीब-करीब एक ही समय पर होने जा रही है. पीएसएल जहां 26 मार्च से शुरू होगा. वहीं, आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. इसी बीच अधिक पैसे मिलने की वजह से कई विदेशी खिलाड़ी अब पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ रुख कर रहे हैं. साथ ही अब यह मामला काफी विवादों में भी आ गया है कि पहले पीएसएल से कॉन्ट्रैक्ट किया गया और अब वह भारतीय लीग से जुड़ रहे हैं.

पहले किया था पीएसएल से करार

मामला यह है कि कई ऐसे खिलाड़ियों हैं जिन्होंने पहले पीएसएल के लिए करार किया था, लेकिन बाद में शानदार ऑफर मिलने की वजह से आईपीएल में शामिल हो गए. ये खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान की तरफ रुख करते हैं और चोटिल खिलाड़ियों की वजह से ऐसे प्लेयर को मौका मिल जाता है. आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल का रुख किया.

पीएसएल को छोड़ने का बना ट्रेंड

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश इस ट्रेंड की शुरुआत करने वाले पहले क्रिकेटर थे. उन्होंने पीएसएल 2025 में पेशावर जाल्मी के साथ क्रिकेट खेला था. इसके बाद वह वह कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर मुंबई इंडियंस में लिजाड विलियम्स की जगह खेलने के लिए भारत आ गए. वहीं, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ जुड़े थे लेकिन कुछ वक्त के बाद वह कोलकाता के साथ मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट में शामिल हो गए. उस दौरान उन्हें केकेआर ने 9.2 करोड़ में साइन किया था. इसी तरह श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका लाहौर कलंदर्स ने साइन किए थे लेकिन इसके कुछ दिनों बाद राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए थे. वह सैम करन के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुए थे.

इस बार दोनों लीग आमने-सामने!

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. जॉनसन को नाथन एलिस की चेन्नई में शामिल किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि जॉनसन पहले पीएसएल में खेलने वाले थे लेकिन फिर आईपीएल में जुड़ गए. मालूम हो कि खिलाड़ी आईपीएल की लोकप्रियता और भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट की बदौलत ही आकर्षित हो रहे हैं. आने वाले वक्त में पीएसएल और आईपीएल के बीच में काफी चुनौती देखी जा सकती है. यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि पीएसएल से अगर इसी तरह खिलाड़ी भागने लगे तो पीसीबी इस पर कैसा एक्शन लेगा.

यह भी पढ़ें- 15,290 करोड़ रुपये में बिकी Rajasthan Royals टीम, अमेरिकी कारोबारी ने मारा मोर्चा; जानें मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?