Home Latest News & Updates 15,290 करोड़ रुपये में बिकी Rajasthan Royals टीम, अमेरिकी कारोबारी ने मारा मोर्चा; जानें मामला

15,290 करोड़ रुपये में बिकी Rajasthan Royals टीम, अमेरिकी कारोबारी ने मारा मोर्चा; जानें मामला

by Sachin Kumar
0 comment

IPL 2026 : आईपीएल के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. बीते कुछ दिनों से चल रही बहस को विराम देते हुए एक अमेरिकी उद्यमी ने राजस्थान रॉयल्स टीम को करीब 15 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सफर शुरू होने में अब चार दिन ही बचे हैं लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही बहस पर अब विराम लग गया है. इस फ्रेंचाइजी को अमेरिकी उद्यमी काल सोमानी ने 1.63 बिलियन USD (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीद लिया है. इस डील के साथ ही राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है.

सोमानी कई कंपनियों के हैं संस्थापक

काल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo.AI के फाउंडर हैं. इस कंसोर्टियम को अमेरिकी बिजनेसमैन Rob Walton का समर्थन प्राप्त है, जो वॉलमार्ट से जुड़ा है. इसके अलावा इसमें हैम्प परिवार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप का असर इस साल आईपीएल समाप्त होने के बाद दिखने लग लगेगा. इसके अलावा राजस्थान की दावेदारी में Times Internet के नेतृत्व वाला ग्रुप, Aditya Birla Group और ArcelorMittal के CEO Aditya Mittal के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी शामिल था.

मनोज बदाले की थी 65 फीसदी हिस्सेदारी

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की बिक्री BCCI की मंजूरी मिलने के बाद पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी. ब्रिटिश-भारतीय मनोज बदाले की राजस्थान रॉयल्स में 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. लेकिन अब इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी को काल सोमानी ने खरीद लिया है. यह डील बीसीसीआई की मंजूरी पर निर्भर है और जल्द ही इस पर हस्ताक्षर कर लिए जाएंगे. दूसरी तरफ 1.63 बिलियन USD की कीमत यह दिखाती है कि एक ब्रांड के तौर पर IPL ने कितनी तरक्की की है.

आईपीएल में छीपी ग्रोथ

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की बिक्री को देखें तो यह उससे कहीं ज्यादा है. आईपीएल में शानदार ग्रोथ छीपी है और यही कारण है कि राजस्थान इतनी महंगी टीम बिकी है. साथ ही बताया जा रहा है कि एक और आईपीएल की बड़ी फ्रेंचाइजी Royal Challengers Bengaluru भी बिकने के लिए तैयार है. इस फ्रेंचाइजी की कीमत 2 बिलियन यूएसडी से ज्यादा लगाने की चर्चा हो रही है. अगर यह इतने रुपये में बिकती है तो यह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी टीम होगी.

यह भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को मिली कमान; देखें कैसा है स्क्वाड?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?