Home Latest News & Updates सर गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी एडमिट, अब डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट, कही ये बात

सर गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी एडमिट, अब डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट, कही ये बात

by Sachin Kumar 25 March 2026, 3:40 PM IST (Updated 25 March 2026, 5:00 PM IST)
25 March 2026, 3:40 PM IST (Updated 25 March 2026, 5:00 PM IST)
Sonia Gandhi stable observation Sir Ganga Ram Hospital

Sonia Gandhi : मंगलवार को सोनिया गांधी की हालत बिगड़ने पर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. एक दिन बाद डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है.

Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानकारी के मुताबिक, मंगवार की रात करीब 10:30 बजे अस्पताल ले जाया गया और उसी वक्त डॉक्टरों की एक टीम देखरेख में लग गई. इसी बीच डॉक्टरों ने बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की हेल्थ को लेकर कहा कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है.

चिंता करनी की बात नहीं : अस्पताल

चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया की उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की एक टीम स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डॉक्टर उनके पेट और मूत्र मार्ग में संभावित संक्रमण को जांचने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं और इलाज के तहत उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गई हैं. वहीं, सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं थी और मौसम में बदलाव होने की वजह के उन्हें कुछ दिक्कत हुई थीं. अब उन्हें निगरानी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर्स ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है.

पहले भी रही सांस की दिक्कत

यह पहली बार नहीं है कि जब सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं. इस साल जनवरी में सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. उस दौरान डॉक्टरों ने कहा था कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड और बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से उनका ब्रोन्कियल अस्थमा बढ़ गया था.

संसद की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध की वजह से भारी तनाव बना हुआ है और इसको लेकर संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केरल के दौरे पर पहुंचे हैं और सोनिया गांधी तबीयत बिगड़ने की वजह राहुल गांधी अस्पताल में हैं, ऐसे में दोनों सदनों के प्रतिपक्ष नेता इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. इन दोनों नेताओं की बदले कांग्रेस के लोकसभा सांसद तारिक अनवर और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक बैठक में हिस्सा लेंगे. बता दें कि संसद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई नहीं दिए थे.

यह भी पढ़ें- 7 राज्यों में छापेमारी के बाद आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, देश भर में बड़ा एक्शन, 12 को दबोचा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?