Peddi Teaser Out: राम चरण ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ का टीजर आउट किया है, जिसमें उनका धमाकेदार लुक सामने आया है.
27 March, 2026
एक्टर राम चरण ने आज 27 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. आज राम चरण 41 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने बर्थडे पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. राम चरण ने अपनी फिल्म पेड्डी पहलवान का टीजर आउट कर दिया है, जिसमें उनका दमदार लुक देखने को मिला है. पेड्डी पहलवान फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है, इसमें उनका स्पेशल लुक हैरान कर देने वाला है. फिल्म में राम चरण पहलवान का रोल निभा रहे हैं. फिल्म के पोस्टर में दमदार बॉडी और हाथ में गदा दिखाया गया है. गदा के साथ उनका लुक बहुत ही चार्मिंग और धमाकेदार लग रहा है.
फिल्म का टीजर
फिल्म के पोस्टर के साथ इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है. टीजर को तेलुगू, हिंदी और तमिल समेत पांच भाषाओं में आउट किया गया है. हाथ में भारी गदा लिए पेड्डी का लुक काफी पसंद किया जा रहा है. लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ वह बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. 45 सेकंड का वीडियो देखकर फैंस बहुत खुश हुए. राम चरण ने यह टीजर राम नवमी और अपने जन्मदिन के मौके पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को राम नवमी विश किया है.
Happy Sri Rama Navami 🏹✨
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 27, 2026
Here is the #PeddiPehelwanGlimpse
▶️ https://t.co/ykcGvYuFHj#Peddi pic.twitter.com/QhXvhOJDPA
पहलवान का जबरदस्त लुक
टीजर में उन्हें कुश्ती की प्रैक्टिस करते हुए दिखाया गया है. उनकी फिट बॉडी से मिट्टी फिसलती है और वे गदा के साथ कुश्ती के कुछ शानदार मूव्स ट्राई करते हैं. आप भी उनका यह टीजर जरूर देखें. रेसलिंग रिंग की मिट्टी में सने हुए, राम चरण अपने दुश्मनों को हराते हुए अपनी जबरदस्त फिजीक दिखाते हुए दिख रहे हैं. टीजर में उनका लुक बहुत रियल रखा गया है, जिससे लोग और ज्यादा अट्रैक्ट होंगे. बैकग्राउंड में बज रहा एनर्जेटिक गाना “पेड्डी” सीन को और दमदार बना रहा है. मेकर्स ने उन्हें ताकत, स्पिरिट और जबरदस्त विल से भरे आदमी के तौर पर दिखाया है.
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, त्रिशा कृष्णन, विजय सेथुपथी और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा दिव्येंदु, शिवा राजुकमार और बोमन इरानी भी नजर आएंगे. डायरेक्शन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं. अनाउंसमेंट के बाद से ही इस प्रोजेक्ट ने फैंस और इंडस्ट्री में जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया है. फिल्म में राम चरण का जबरदस्त ट्रांजिशन दिखाया है, जिसमें वे पहले क्रिकेटर से पहलवान बनते हैं. यह इंडस्ट्री के सबसे अच्छे ट्रांजिशन में से एक लगता है. टीजर में उनके स्टाइल को और सटोरी को देखकर साफ है कि फिल्म हिट होने वाली है.
यह भी पढ़ें- रंग लाई Ranveer Singh की मेहनत, सिर्फ 6 हफ्ते में बढ़ाया 10 किलो वजन और बन गए Dhurandhar
