Home मनोरंजन Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, Bhooth Bangla की आहट के बीच भी बरकरार है जलवा

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, Bhooth Bangla की आहट के बीच भी बरकरार है जलवा

by Preeti Pal
0 comment
Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, Bhooth Bangla की आहट के बीच भी बरकरार है जलवा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. ये फिल्म अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के सामने भी डटकर खड़ी हुई है.

20 April, 2026

रणवीर सिंह के फैंस के लिए जश्न का माहौल है! उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी सुनामी बनकर आई है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही. फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज आज भी कायम है. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के सिनेमाघरों में आने के बावजूद, ‘धुरंधर 2’ अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है.

धुरंधर 2 का दम

आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्में दो-तीन हफ्तों के बाद सुस्त पड़ जाती हैं, लेकिन लियारी सागा यानी ‘धुरंधर 2’ की कहानी कुछ और ही है. 17 अप्रैल को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा था, लेकिन 5वें रविवार को इसने फिर से वापसी की. रविवार को फिल्म ने भारत में 5.20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 1,115.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो ये आंकड़ा 1,335.54 करोड़ रुपये के पार जा चुका है.

dhurandhar
dhurandhar

दुनियाभर में डंका

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,756.64 करोड़ रुपये हो चुका है. इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही ‘धुरंधर 2’ इंडियन सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ेंःAkshay Kumar के जबरा फैन हैं तो ही देखें Bhooth Bangla, बाकी लोगों के लिए इसे भूलना ही बेहतर!

आंकड़ों की जुबानी

अगर हम ‘धुरंधर 2’ की कमाई के सफर पर नजर डालें, तो ये किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है.

  • पहला हफ्ता: घरेलू बाजार में 674.17 करोड़ की तूफानी शुरुआत.
  • दूसरा हफ्ता: 263.65 करोड़ रुपये की कमाई.
  • तीसरा हफ्ता: 110.60 करोड़ रुपये के साथ पकड़ मजबूत रखी.
  • चौथा हफ्ता: 54.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन.
  • 5वां वीकेंड: करीब 12.55 करोड़ रुपये जुटाए.
  • दिलचस्प बात ये है कि 19 मार्च को अपनी शुरुआत के साथ ही फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये कमाकर क्लियर कर दिया था कि, बॉक्स ऑफिस पर इसे रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा. इसके अलावा पेड प्रिव्यूज से ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए थे.

शानदार रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो आज तक कोई भारतीय फिल्म सीरीज नहीं कर पाई. पहली फिल्म और ‘धुरंधर 2’ की टोटल कमाई को मिला दिया जाए, तो इस फ्रैंचाइजी का टोटल कलेक्शन 3,019.35 करोड़ रुपये हो गया है. ये 3,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली इंडियन फिल्म फ्रैंचाइजी बन चुकी है. वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि, ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी की टोटल कमाई 2,438 करोड़ और ‘पुष्पा’ की 2,092.20 करोड़ रुपये है. सबसे बड़ी बात ये है कि ‘धुरंधर’ ने ये मुकाम चीन या गल्फ कंट्रीज के कंट्रीब्यूशन के बिना हासिल किया है, जो इस रिकॉर्ड को और भी खास बनाता है.

bhoot bangla
bhoot bangla

भूत बंगला वर्सेस धुरंधर 2

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद ‘भूत बंगला’ के साथ वापस आई है. पुरानी यादों और स्टार कास्ट की वजह से इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, फिल्म मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने फिर भी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन ‘धुरंधर 2’ के लिए लोगों की दीवानगी को देखते हुए लगता है कि रणवीर सिंह आसानी से मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं.

यह भी पढ़ेंः Vijay Varma का विनिंग शॉट, सट्टे की दुनिया में एक आम आदमी के Matka King बनने की कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?