Home Latest News & Updates भीषण लू और गर्मी से कैसे बचें? इन योगाभ्यासों को आज ही करें शुरू, अपनाएं दिनभर का यह हेल्दी रूटीन

भीषण लू और गर्मी से कैसे बचें? इन योगाभ्यासों को आज ही करें शुरू, अपनाएं दिनभर का यह हेल्दी रूटीन

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
भीषण लू और गर्मी से कैसे बचें? इन योगाभ्यासों को आज ही करें शुरू, अपनाएं दिनभर का यह हेल्दी रूटीन

Heat Wave: देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है. गर्म हवाएं यानी लू न सिर्फ असहजता बढ़ा रही हैं. बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही हैं.

Heat Wave: देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है. गर्म हवा यानी लू न सिर्फ असहजता बढ़ा रही हैं. बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है. ऐसे में शरीर को ठंडा रखना और खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि सही दिनचर्या और योगाभ्यास अपनाकर लू और भीषण गर्मी से काफी हद तक बचा जा सकता है.

लू और गर्मी क्यों है खतरनाक?

भीषण गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है. जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए तो यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है.

योगाभ्यास: गर्मी से बचाव का असरदार तरीका

योग सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं है. बल्कि यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद करता है. कुछ खास प्राणायाम और आसन गर्मी में बेहद लाभकारी माने जाते हैं.

  1. शीतली प्राणायाम

विधि: इस प्राणायाम में जीभ को मोड़कर मुंह से ठंडी हवा अंदर ली जाती है और नाक से बाहर छोड़ी जाती है।
यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और हीट स्ट्रेस कम करता है.

  1. शीतकारी प्राणायाम

विधि: दांतों को हल्का खोलकर सांस लेने की यह प्रक्रिया शरीर के अंदर ठंडक पैदा करती है. इससे मानसिक शांति भी मिलती है और शरीर रिलैक्स रहता है.

  1. बालासन (Child Pose)

लाभ:- यह आसन शरीर और दिमाग को आराम देता है. गर्मी के कारण होने वाली थकान और तनाव को कम करता है.

  1. शवासन

लाभ:- पूरे शरीर को रिलैक्स करने वाला यह आसन गर्मी में बेहद जरूरी है.इसमें इंसान एक शव के समान सो जाता है. यह शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद करता है.

सुबह का हेल्दी रूटीन

सुबह जल्दी उठें और ठंडी हवा में हल्का योग करें. प्राणायाम के साथ दिन की शुरुआत करें. नारियल पानी, नींबू पानी या सादा पानी जरूर पिएं. खाली पेट भारी एक्सरसाइज से बचें.

दिनभर का खान-पान कैसा हो?

दिनभर में 8–10 गिलास पानी पिएं. तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल खाएं. ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन कम करें. छाछ, दही और नींबू पानी को डाइट में शामिल करें.

दोपहर में बरतें खास सावधानी

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें.
  • अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर जाएं.
  • हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें.
  • धूप में ज्यादा देर तक खड़े न रहें.

रात का यह अपनाएं रूटीन

  • रात में हल्का और सुपाच्य भोजन करें.
  • सोने से पहले ध्यान (मेडिटेशन) करें.
  • शरीर को ठंडा रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं.
  • अच्छी नींद लें ताकि शरीर रिकवर हो सके.

इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

अगर आपको चक्कर, तेज सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक पसीना या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सिर्फ एसी या कूलर ही काफी नहीं है. सही योगाभ्यास, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर आप खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं. आज से ही इन आसान उपायों को अपनाकर अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाकर हीट वेव को मात दे सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः केरल में 40°C के पार पहुंचा पाराः सड़कें हुईं सूनी, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक धूप में न निकलने की चेतावनी

  • लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?