Middle East Tension : ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता जल्द हो सकती है. ट्रंप का कहना है कि इसी शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी, जबकि तेहरान ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है.
Middle East Tension : ईरान और अमेरिका के बीच जारी दो हफ्तों तक सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म हो गया है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से किसी भी मालवाहक जहाज को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. एक तरफ जहां ईरान ने जहाजों को बिना अनुमति के जाने से मना कर दिया है. वहीं, अमेरिका ने भी इसकी घेराबंदी कर दी है और वह भी कह रहा है कि जो जहाज ईरान की प्रमीशन से जाएगा उसको हम निशाना बनाएंगे. साथ ही तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान लगातार कोशिश कर रहा है कि यह सीजफायर दोबारा आगे बढ़ाया जाए. यही वजह है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को अमेरिकी राजदूत चार्ज डी अफेयर्स नैटली से मुलाकात की.
राजनयिक प्रयासों पर की चर्चा
पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत से इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर आयोजित करने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वाशिंगटन और तेहरान को बातचीत के लिए एक मेज पर लाया जा सके. पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि प्लान के अनुसार बातचीत आगे बढ़ती है तो इस सप्ताह के अंत तक सीजफायर को आगे बढ़ाया जा सकता है. वहीं, गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि नकवी और बेकर के बीच एक बैठक हुई है. इसमें शांति वार्ता को लेकर राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की गई है. पाक गृह मंत्री ने कहा कि हमें ईरान की तरफ से सकारात्मक प्रगति की उम्मीद है. वहीं, नकवी ने बेकर को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक शांतिपूर्ण परिणाम सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
अमेरिका-ईरान से की अलग-अलग बैठक
मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों पक्ष एक कूटनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान को मौका देंगे. इस हफ्ते दोनों के बीच यह दूसरी बैठक थी. यह बैठक बातचीत को लेकर बनी अनिश्चित के बीच हुई और प्रस्तावित मुलाकात के लिए इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. नकवी ने बेकर और पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघद्दम के साथ अलग-अलग बैठकें कीं. बुधवार को ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया. तेहरान के नेतृत्व को युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव दिया गया है. तेहरान ने संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने पर अपनी सहमति की पुष्टि करते हुए कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
इसी हफ्ते होगी दोनों पक्षों के बीच बातचीत : ट्रंप
युद्ध का कोई समाधान नहीं निकलने पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम बढ़ाने का आग्रह किया है. हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता को लेकर कोई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. वहीं, द न्यूयॉर्क पोस्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुक्रवार हो सकती है. हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय का प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि तेहरान ने अभी यह नहीं तय किया है कि वह इस्लामाबाद में होने वाली बैठक के लिए ईरान शामिल होगा या नहीं.
यह भी पढ़ें- इस्लामिक आतंकियों ने नाइजीरिया में मचाया तांडव, 11 लोगों की मौत और कई घरों को फूंका
News Source: PTI
