Home मनोरंजन देसी गर्ल का ग्लोबल धमाका, Priyanka Chopra और Richard Madden की Citadel 2 की रिलीज डेट आउट

देसी गर्ल का ग्लोबल धमाका, Priyanka Chopra और Richard Madden की Citadel 2 की रिलीज डेट आउट

by Preeti Pal
0 comment
देसी गर्ल का ग्लोबल धमाका, Priyanka Chopra और Richard Madden की Citadel 2 की रिलीज डेट आउट

Citadel 2: अगर आप भी स्पाई थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लोबल धमाके के साथ आपको एंटरटेन करने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं.

23 April, 2026

अगर आप भी हाई-ऑक्टेन एक्शन, सस्पेंस और स्पाई की दुनिया के दीवाने हैं, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. दरअसल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन एक बार फिर अपने स्पाई अवतार में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. क्योंकि प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन 6 मई को रिलीज होने जा रहा है. सिरीज के नए सीजन में मेसन केन यानी रिचर्ड मैडेन, नादिया सिंह उर्फ प्रियंका चोपड़ा और बर्नार्ड ओरलिक यानी स्टेनली टुकी की तिकड़ी फिर से एक साथ नजर आएगी. पिछले सीजन में हमने देखा था कि कैसे ‘मैंटिकोर’ नाम के एक नेटवर्क ने जासूसी एजेंसी सिटाडेल को तबाह कर दिया था. अब इस नए सीजन में एक और भयानक खतरा सामने आने वाला है, जो पूरी दुनिया को बदल सकता है.

यह भी पढ़ेंःRanveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, Bhooth Bangla की आहट के बीच भी बरकरार है जलवा

खतरनाक मिशन

इस बार मिशन और भी बड़ा है, क्योंकि हमारे जासूसों को दुनिया भर के कुछ नए और माहिर एजेंट्स की टीम तैयार करनी होगी. इस सीजन में जैक रेनोर, मैट बेरी और लीना अल अरबी जैसे नए चेहरे भी दमदार किरदारों में नजर आएंगे, जो कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगे. वहीं, ‘सिटाडेल 2’ के ऑफिशियल सिनोप्सिस के मुताबिक, ऑडियन्स को इस बार जबरदस्त एक्शन और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. ये नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और थ्रिलिंग होने वाला है, जहां हर कदम पर ये पहचानना मुश्किल होगा कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन.

रुसो ब्रदर्स का जलवा

एमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज और रुसो ब्रदर्स की एजीबीओ के बैनर तले बनी इस सीरीज के शो रनर डेविड वेइल हैं. इसके अलावा रुसो और एंथनी रुसो जैसे बड़े फिल्ममेकर्स ने इस सीरीज को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है, जिसका मतलब है कि स्क्रीन पर विजुअल्स और एक्शन का लेवल काफी शानदार होने वाला है. प्रियंका चोपड़ा का देसी स्वैग और रिचर्ड मैडेन के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने पहले सीजन में भी लोगों का खूब दिल जीता था. अब 6 मई को ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि नादिया और मेसन की जोड़ी इस नए और बड़े खतरे से दुनिया को कैसे बचाती है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः‘लाल परी’ के नए सारथी बने Riteish और Genelia Deshmukh, अब महाराष्ट्र की ST बसों को देंगे कूल वाइब

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?