Home Top News इस्लामिक आतंकियों ने नाइजीरिया में मचाया तांडव, 11 लोगों की मौत और कई घरों को फूंका

इस्लामिक आतंकियों ने नाइजीरिया में मचाया तांडव, 11 लोगों की मौत और कई घरों को फूंका

by Sachin Kumar
0 comment
Islamic Terrorists Wreak Havoc Nigeria 11 Died

Islamic Militants : नाइजीरिया में एक बार फिर आतंकी संगठनों ने स्थानीय लोगों को निशाना बनाया है. स्लामिक मिलिटेंट्स ने देश के उत्तर पूर्वी इलाके में कई घरों में लगा दी और इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई.

Islamic Militants : नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में मंगलवार की देर रात एक इलाके में इस्लामिक मिलिटेंट्स ने एक भयंकर हमला कर दिया. इस हमले में 11 लोगों की मौत और दो गंभीर रूप घायल हो गए. यह अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाला इलाका है और इस हमले ने लोगों के मन में दहशत फैला दी है. साथ ही यह इलाका लंबे समय से एक जटिल सुरक्षा संकट से जूझ रहा है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की देर रात उग्रवादियों ने बोर्नो राज्य के साम्बिया जंगल के किनारे स्थित पुबागु गांव में हमला कर दिया और यह काफी लंबे समय से नाइजीरिया विद्रोह का केंद्र रहा है.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

हमले को लेकर स्थानीय बताया कि उन्होंने बुधवार को मृतकों को दफना दिया और इस हमले के लिए चरमपंथी संगठन बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया है. बताया जा रहा है कि पहले इस गांव को काफी सुरक्षित माना जाता था और यहां पर कुछ सालों पहले कोई हमला नहीं होता था. दूसरी तरफ स्थानीय परिषद के अध्यक्ष म्वाडा सैदू उबा ने बताया कि घटना में हुए दो घायल व्यक्ति का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय वार्ड अधिकारी उस्मान रुमिरगो ने बताया कि हमलावरों ने इलाके से जाने से पहले कई घरों में आग लगा दी. ग्रामीण ज्यादातर इस्लामी चरमपंथियों और डाकुओं का सबसे ज्यादा निशाना बनते हैं. वहीं, नाइजीरिया ग्रामीण इलाकों और सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों का फायदा उठाते हैं.

स्थानीय लोगों को बनाते हैं निशाना

वहीं, बोको हराम और ISWAP जैसे आतंकी संगठन इलाके में कम सुरक्षा होने की वजह से स्थानीय लोगों को निशाना बनाते हैं. उनके ऊपर बम से हमला करते हैं या फिर घरों में आग लगा देते हैं. नाइजीरिया में सक्रिय सबसे ज्यादा इस्लामी उग्रवादी समूहों में एक बोको हराम और उसका अलग हुआ गुट शामिल है. यह गुट इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है और उसे ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस'( ISWAP) के नाम से जाना जाता है. इसके अलावा लाकुरावा समूह भी है और कुछ अन्य डाकू भी हैं जो फिरौती के लिए अपहरण करने काम करते हैं.

नाइजीरिया का बोर्नो राज्य काफी लंबे समय से इन आतंकियों का निशाना बन रहा है. हाल ही में हुई हिंसा ने एक बार इलाके की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. हालांकि, अभी तक किसी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

यह भी पढ़ें- Iran का मास्टरस्ट्रोक! न मिसाइल, न बम, सिर्फ एक समुद्री रास्ते ने हिला दी दुनिया की इकोनॉमी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?