Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों थिएटर्स में चल रही है. हालांकि, बहुत से लोग इसकी ओटीटी रिलीज़ का भी इंतज़ार कर रहे हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो एक गुड न्यूज़ है.
27 April, 2026
बॉलीवुड में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी का मतलब है, हंसी की फुल गारंटी! लगभग 15 साल बाद ये सुपरहिट जोड़ी ‘भूत बंगला’ के साथ वापस लौटी है. 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म ऑडियन्स को डराने के साथ-साथ गुदगुदा भी रही है. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो तीन घंटे की फिल्म थिएटर में बैठकर देखने के बजाय घर पर पॉपकॉर्न के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है.

कहां रिलीज़ होगी ‘भूत बंगला’?
‘भूत बंगला’ के ओपनिंग क्रेडिट्स में ही ये क्लियर हो गया था कि इस हॉरर-कॉमेडी का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है. यानी थिएटर के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अपना जलवा दिखेगी. वैसे, आमतौर पर कोई भी बड़ी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 6 से 8 हफ्ते बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती है. इस हिसाब से देखें तो अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ मई के आखिर में या जून की शुरुआत में यानी 29 मई से 12 जून, 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, मेकर्स या नेटफ्लिक्स ने अभी तक ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. लेकिन इतना पक्का है कि इसके लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
फिल्म की कहानी
‘भूत बंगला’ की कहानी अर्जुन यानी अक्षय कुमार के कैरेक्टर के आस-पास घूमती है, जो लंदन में रहता है. वो अपनी दिवंगत मां के पैतृक गांव ‘मंगलपुर’ अपनी बहन की शादी के लिए आता है. वहां उसे गांव के एक श्राप के बारे में पता चलता है. ‘वधुसुर’ नाम की एक शैतानी आत्मा नई दुल्हनों को किडनैप करके उनकी बलि चढ़ा देती है. अब अपनी बहन को बचाने और इस शैतानी साये को खत्म करने के लिए अर्जुन क्या-क्या पापड़ बेलता है, यही फिल्म का अट्रैक्शन है.

बॉक्स ऑफिस का हाल
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे स्टार्स भी हैं. बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर होने के बावजूद ‘भूत बंगला’ ने शानदार शुरुआत की है. शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. वहीं, अब तक ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. वैसे, अक्षय और प्रियदर्शन की ये 7वीं फिल्म है. ऐसे में अगर आप इसे बड़े पर्दे पर मिस कर चुके हैं, तो बस कुछ हफ्तों का इंतजार और कीजिए और घर बैठे इस भूतिया सफर का लुत्फ उठाइए.
यह भी पढ़ेंः ‘बल्लू बलराम’ इज़ बैक! Sanjay Dutt ने किया Khalnayak रिटर्न्स का एलान, टीज़र देखकर फैंस के उड़े होश
