Home Latest News & Updates What is IPO: आईपीओ क्या है और इसमें कैसे करते हैं निवेश? यहां जानें जरूरी डिटेल्स

What is IPO: आईपीओ क्या है और इसमें कैसे करते हैं निवेश? यहां जानें जरूरी डिटेल्स

by Live Times
0 comment
What is IPO

What is IPO: प्राइमरी मार्केट के जरिए निवेशक किसी भी कंपनी के आईपीओ में निवेश करते हैं. यह ऐसी मार्केट है, जहां से कंपनियां पहली बार निवेशकों को सीधे नए शेयर, बॉन्ड या डिबेंडर बेचकर फंड जुटाती हैं.

What is IPO: हमारे देश में लोग कई प्रकार के निवेश करके पैसों की बचत और कमाई करते हैं. इनमें बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाएं, सोने-चांदी में निवेश, म्यूचअल फंड और शेयर मार्केट समेत अन्य तरीके हैं. इस बीच कई ऐसे लोग होते हैं जो IPO में पैसे लगाकर मोटी कमाई भी करते हैं. हालांकि, आईपीओ में निवेश में कई बार अच्छी कमाई होती है तो कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है. यह सब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर निर्भर करता है. आखिर यह आईपीओ क्या होता है? इसे कंपनियां क्यों लाती हैं और इसमें निवेश के तरीके क्या हैं? आइए इनके बारे में आसान भाषा में जानते हैं.

What is IPO: क्या होता है आईपीओ?

आईपीओ का पूरा नाम Initial Public Offering है. यह शेयर मार्केट का ही एक हिस्सा है, जिसे प्राइमरी मार्केट कहा जाता है. आईपीओ की बात करें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को लोगों यानी कि पब्लिक के लिए ऑफर करती है, तो इसे आईपीओ कहते हैं. निवेशक आईपीओ के जरिए किसी भी कंपनी के शेयरों की खरीदारी प्राइमरी मार्केट में करते हैं.

अगर किसी को आईपीओ के जरिए शेयरों का अलॉटमेंट नहीं हो पाता है तो वे लिस्टिंग के बाद स्टॉक एक्सचेंज NSE या BSE से भी शेयरों की खरीदारी कर सकते हैं. लिस्टिंग के बाद निवेशक शेयरों की खरीदारी या बिक्री सेकेंडरी मार्केट से करते हैं. मतलब कि जब किसी कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हो जाते हैं और निवेशक जहां से इसकी खरीद या बिक्री करते हैं तो इसे ही सेकेंडरी मार्केट कहा जाता है.

कंपनी आईपीओ क्यों लाती है?

आईपीओ में निवेश के तरीके को जानेंगे, लेकिन उससे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिरकार कोई भी कंपनी आईपीओ क्यों लाती है. जी हां, जब भी किसी कंपनी को अपना विस्तार करना होता है, कंपनी को कोई कर्ज चुकाना होता है, किसी भी प्रकार का फंड जुटाना होता है या फिर कंपनी का विकास समेत अन्य काम करना होता है तो कंपनी आईपीओ लाती है.

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने से पहले उसे बाजार नियामक सेबी (Securities and Exchange Board of India) को इसके बारे में पूरी और जरूरी जानकारी देनी होती है. आईपीओ लाने की यह पूरी प्रक्रिया सेबी की देखरेख में ही होती है. सेबी से मंजूरी मिलने के बाद ही कोई कंपनी आईपीओ लेकर आ सकती है.

आईपीओ में कैसे करें निवेश?

अब बात करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या निवेशक आईपीओ में कैसे निवेश कर सकता है. आईपीओ में निवेश या पैसे लगाने के लिए सबसे पहले आपका डीमैट अकाउंट (Demat Account) होना चाहिए. डीमैट अकाउंट स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए होता है. आप किसी भी कंपनी जैसे जेरोधा (Zerodha), एंजल वन, ग्रो आदि में अपना डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं. इसे आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से खोल सकते हैं.
अब डीमैट अकाउंट बन जाने के बाद आप आईपीओ में निवेश कर सकते हैं. इन कंपनियों के इन ऐप्स या ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म में आईपीओ में पैसे लगाने से लेकर आने वाले आईपीओ, आ चुके आईपीओ समेत शेयर बाजार से जुड़ी कई सारी जानकारियां होती हैं.

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Live Times अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: निवेश का बड़ा मौका! अगले हफ्ते आ रहे हैं इन कंपनियों के आईपीओ; जानें डिटेल्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?