Stock Market: शेयर मार्केट में आज काफी उठापटक चल रही है. निफ्टी और सेंसेक्ट के साथ-साथ आज रुपया भी गोता खाता दिख रहा है. अगर आप भी इन्वेस्टर हैं, तो ये खबर पढ़ लें.
05 May, 2026
मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए थोड़ी उठापटक वाली रही. कल की शानदार बढ़त के बाद आज बाजार के कदम थोड़े डगमगाए हुए नजर आए. ग्लोबल मार्केट से मिले मिक्स हिंट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले. सेंसेक्स करीब 250 पॉइन्ट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी 24,000 के खास लेवल को बचाने की जद्दोजहद में लगा है.
कौन गिरा और कौन संभला?
आज के शुरुआती ट्रेड में श्रीराम फाइनेंस, L&T, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली का प्रेशर देखा जा रहा है. खासकर श्रीराम फाइनेंस और एलएंडटी टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं. दूसरी तरफ, ONGC, अडाणी पोर्ट्स, ITC और हिंडाल्को जैसे शेयर्स ने गिरावट के बीच भी मजबूती दिखाने की कोशिश की है. सेक्टर की बात करें तो ऑटो, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स में करीब 0.5% की गिरावट है. वहीं, IT इंडेक्स 1% की बढ़त के साथ शेयर बाजार को सहारा देने का काम कर रहा है.
यह भी पढ़ेंःStock Market में चला बुल्स का डंडा! मारुति की सेल ने चौंकाया, आज ट्रेडर ने जमकर कमाया पैसा
रुपये ने लगाया गोता
बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता इंडियन करेंसी रही है. मंगलवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले 95.41 का अपना अब तक का सबसे लो लेवल छू लिया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने रुपये की कमर तोड़ दी है. डॉलर की मजबूती और विदेशी बाजारों में अनस्टेबिलिटी की वजह से रुपया लगातार प्रेशर में है, जो भारतीय इकोनॉमी के लिए एक बड़ा चैलेंज बन सकता है.
इन शेयर्स ने बचाई लाज
गिरावट के इस माहौल में भी कुछ कंपनियों ने अपनी चमक बिखेरी है. वोकहार्ट इसमें पहले नंबर पर है. फार्मा सेक्टर की इस कंपनी ने चौथी तिमाही में लॉस से उबरकर प्रोफिट दर्ज किया है, जिसके बाद इसके शेयरों में 9% की जोरदार तेजी देखी गई. KEI इंडस्ट्रीज कंपनी का प्रोफिट 25% और रेवेन्यू 19% बढ़ने से इन्वेस्टर्स में काफी एक्साइटमेंट है. आदित्य बिड़ला कैपिटल कंपनी का प्रोफिट 30% बढ़कर 1,124 करोड़ रुपये रहा है.
L&T और महिंद्रा के रिजल्ट
वहीं, आज का दिन इन्वेस्टर्स के लिए काफी एक्शन भरा रहने वाला है क्योंकि लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियां अपनी चौथी तिमाही के रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी. T के शेयर्स में रिजल्ट से पहले 1.35% की गिरावट देखी गई है. इन नतीजों का असर न सिर्फ कंपनियों पर, बल्कि पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटो सेक्टर पर देखने को मिलेगा.
तेल और सोने का हाल
अमेरिकी सेना स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों के आने-जाने को फिर से खोलने की कोशिश कर रही है. इन खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है. ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. वहीं, सोने की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में स्टेबिलिटी दिखा रही हैं. हालांकि, एक तरफ कंपनियों के अच्छे नतीजे हैं, तो दूसरी तरफ गिरता रुपया और ग्लोबल टेंशन बाजार की रफ्तार को रोक रहे हैं.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर खुला रुपया, जानें गिरावट की बड़ी वजहें
