Home व्यापार Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर खुला रुपया, जानें गिरावट की बड़ी वजहें

Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर खुला रुपया, जानें गिरावट की बड़ी वजहें

by Live Times
0 comment
Indian Rupee

Indian Rupee: सोमवार को भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोरी के साथ खुला. यह 94.95 पर ट्रेड करते हुए दिखा.

Indian Rupee: भारतीय शेयर बाजार जहां आज हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखें, वहीं एक बार फिर से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है. वीकेंड के बाद आज मार्केट खुला, जिसमें शुरुआती ट्रेडिंग में रुपये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 94.95 पर कारोबार करते हुए दिखा. बाजार के जानकार बताते हैं कि मध्य पूर्व एशिया में जारी तनाव की वजह से क्रूड की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने रुपये को कमजोर कर दिया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

लगभग 2 फीसदी तक की गिरावट

आज सोमवार को भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोरी के साथ 94.95 पर ट्रेड करते हुए दिखा. आंकड़े बताते हैं कि बीते कारोबारी सेशन में रुपया प्रेशर में रहा है और पिछले करीब आठ ट्रेडिंग सेशन में इसमें लगभग 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि गुरुवार यानी बीते ट्रेडिंग सेशन में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.84 पर स्थिर हुआ था. शुक्रवार को महाराष्ट्र डे के अवसर पर मार्केट बंद थी.

रुपये में गिरावट की बड़ी वजहें

भारतीय रुपये में यह कमजोरी तेल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को दर्शाता है. पीटीआई के अनुसार, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा है कि ब्रेंट तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर हो जाने से भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाओं पर प्रेशर बना हुआ है. इसके अलावा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं में बढ़ोतरी ने भी रुपये को प्रभावित किया है. वहीं, भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की तेजी के साथ बिकवाली ने रुपये पर दबाव बनाया हुआ है.

गिरावट पर एक्सपर्ट ने क्या कहा?

पीटीआई के अनुसार, सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी ने कहा, “मध्य पूर्व में जारी टेंशन की वजह से मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है.” उन्होंने आगे कहा, ” एक तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि तेहरान का शांति प्रस्ताव पर्याप्त नहीं हो सकता है, जिससे अनिश्चितता बरकरार है. यही एक कारण है कि ब्रेंट क्रूड 108 अमेरिकी डॉलर के आसपास मंडरा रहा है, जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बना हुआ है.”

वहीं, दूसरी ओर, अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से तटस्थ जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद कर सकता है, जिससे आपूर्ति संबंधी चिंताओं में थोड़ी कमी आ सकती है. इसलिए बाजार भय और आशा के बीच फंसे हुए हैं और यह भ्रम करेंसी/रुपये में भी झलक रहा है.

शेयर बाजार में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी 50 की बात करें तो आज मार्केट खुलते ही इसमें तेजी दिखी. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.80 अंक उछलकर 77,571.30 पर कारोबार करते हुए दिखा. वहीं, निफ्टी 50 करीब 213.35 अंक चढ़कर 24,215.10 पर कारोबार करते हुए दिखा.

यह भी पढ़ें: Stock Market में चला बुल्स का डंडा! मारुति की सेल ने चौंकाया, आज ट्रेडर ने जमकर कमाया पैसा !

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?