Home Lifestyle Met Gala में Karan Johar का ‘धर्मा’ स्टाइल, राजा रवि वर्मा की पेंटिंग बनकर न्यूयॉर्क पहुंचे KJo

Met Gala में Karan Johar का ‘धर्मा’ स्टाइल, राजा रवि वर्मा की पेंटिंग बनकर न्यूयॉर्क पहुंचे KJo

by Preeti Pal
0 comment
Met Gala में Karan Johar का 'धर्मा' स्टाइल, राजा रवि वर्मा की पेंटिंग बनकर न्यूयॉर्क पहुंचे KJo

Karan Johar Met Gala Look: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर फिलहाल अपने मेट गाला लुक को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. आप भी जानें क्यों वायरल हो रहा है उनका स्टाइल.

06 May, 2026

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सजी ‘मेट गाला 2026’ की महफिल में इस बार बॉलीवुड का एक नया चेहरा नजर आया. दरअसल, फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने इस ग्लोबल फैशन इवेंट में अपना धमाकेदार डेब्यू किया. करण ने इस खास मौके के लिए अपने पुराने दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आउटफिट पहना. ‘राजा रवि वर्मा’ से इंस्पायर आउटफिट पहनकर करण जौहर ने मेट गाला के रेट कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा.

80 कारीगरों की मेहनत

करण जौहर के इस आउटफिट का नाम ‘फ्रेम्ड इन इटर्निटी’ रखा गया था. ये एक पावर-शोल्डर विंटेज जैकेट थी, जिसके साथ लगभग छह फीट लंबा हाथ से पेंट किया हुआ केप जुड़ा था. इस मैजिकल आउटफिट को तैयार करने में 80 से ज्यादा कारीगरों ने 85 दिनों तक दिन-रात मेहनत की. इस आउटफिट पर राजा रवि वर्मा की फेमस पेंटिंग्स जैसे ‘हंस दमयंती’, ‘कादंबरी’, ‘अर्जुन और सुभद्रा’ की झलक साफ देखी जा सकती थी.

यह भी पढ़ेंःदुल्हन की चूड़ियों का सेफ और शाही ठिकाना, ये 6 Bangles Box हैं हर ब्राइड का ख़ज़ाना

बच्चों के लिए सीक्रेट मिशन

मेल गाला के रेड कार्पेट पर करण ने एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो यहां अपनी बेटी रूही के एक खास ड्रीम को पूरा करने आए हैं. करण ने बताया कि, उनकी बेटी ने कहा है कि मुझे सबरीना कारपेंटर से जरूर मिलना है. रूही उनकी बहुत बड़ी फैन है, इसलिए सबरीना से मिलना उनके लिए एक जरूरी मिशन था.

जूलरी का कमाल

53 साल के करण जौहर ने लुक को मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस और रिंग्स के साथ कम्पलीट किया. शाहरुख खान, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स के बाद अब करण जौहर भी मेट गाला में एंट्री कर चुके हैं. करण ने इसे लेकर कहा कि, मेट गाला जैसे बड़े स्टेज पर अपनी विरासत को दिखाना बहुत शानदार है. इस बार की थीम ‘फैशन इज आर्ट’ बहुत खूबसूरत है. मेरे डेब्यू के लिए इससे बेहतर थीम नहीं हो सकती थी.

मनीष मल्होत्रा का जलवा

करण के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस इवेंट में मौजूद थे. मनीष ने बताया कि करण का ये आउटफिट उन सभी कारीगरों और दर्ज़ियों को डेडिकेटेड है जो पर्दे के पीछे रहकर इतनी मेहनत करते हैं. वैसे, मेट गाला के रेट कार्पेट पर खुद मनीष मल्होत्रा ने भी एक ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसके कंधों और स्लीव्स पर व्हाइट थ्री-डायमेंशनल मूर्तियां बनी हुई थीं. अब करण जौहर का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः क्यों होता है Met Gala और कौन तय करता है इसकी थीम, गेस्ट लिस्ट, फीस? जानें सब कुछ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?