Home Latest News & Updates दो दिनों में चांदी में 15000 रुपये का बड़ा उछाल, सोना भी 1.50 लाख के पार; जानें ताजा भाव

दो दिनों में चांदी में 15000 रुपये का बड़ा उछाल, सोना भी 1.50 लाख के पार; जानें ताजा भाव

by Live Times
0 comment
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: 5 मई को एक किलो चांदी का भाव 2, 39, 502 रुपये था, जो 6 मई को बढ़कर 2, 46, 333 रुपये हो गया. वहीं, आज इसकी कीमत 2, 54, 798 रुपये हो गई है.

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर से तेजी दिखी है. इस हफ्ते की शुरुआत धीमी गति से करने वाले ये कीमती धातु सप्ताह के आखिरी में जाते-जाते तेज होने लगे हैं. बीते दो दिनों में चांदी की कीमत में प्रति किलो 15 हजार से अधिक की तेजी दिखी है. वहीं, प्रति 10 ग्राम सोना भी डेढ़ लाख के पार पहुंच गया है.
मार्केट के जानकार बताते हैं कि ईरान-अमेरिका में जारी तनाव पर शांति वार्ता और डील की उम्मीद बढ़ने से डॉलर इंडेक्स थोड़ा कमजोर हुआ और इस बीच निवेशक सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी की ओर अपना रुख कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि डिमांड बढ़ने पर आने वाले दिनों में गोल्ड-सिल्वर के दामों में और अधिक तेजी दिख सकती है. आइए जानते हैं सोने-चांदी का ताजा भाव.

सोना 1.50 लाख के पार

गोल्ड के भाव में बीते दिनों में तेजी दिखी है. 5 मई को 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाग 1 लाख 47 हजार 557 रुपये था, जो 6 मई को 1 लाख 50 हजार 636 रुपये हो गया. वहीं, आज गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाग 1 लाख 51 हजार 237 रुपये हो गया है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव अभी 1 लाख 38 हजार 533 रुपये है, जो 5 मई को 1 लाख 35 हजार 162 रुपये और 6 मई को 1 लाख 37 हजार 983 रुपये था.
वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव आज 1 लाख 13 हजार 428 रुपये है, जो 5 मई को 1 लाख 10 हजार 668 रुपये और 6 मई को 1 लाख 12 हजार 977 रुपये था. पिछले दो दिनों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 3680 रुपये की तेजी आई है.

सिल्वर की कीमत में बड़ा उछाल

अब बात चांदी यानी सिल्वर की करते हैं. बीते दो दिनों में प्रति एक किलो चांदी की कीमत में 15 हजार से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. 5 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 39 हजार 502 रुपये था, जो 6 मई को बढ़कर 2 लाख 46 हजार 333 रुपये हो गया. वहीं, आज गुरुवार 7 मई को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 54 हजार 798 रुपये हो गई है.

एक ग्राम सोने का भाव 15115 रुपये

24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव आज 15 हजार 115 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 13 हजार 845 रुपये है जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 11 हजार 336 रुपये है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर बताए गए सोने-चांदी के भाव में कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: बाजार की रफ्तार पर ब्रेक! 114 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान में बंद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?