Home Top News CM Vijay: तमिलनाडु में ‘थलापति राज’, चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

CM Vijay: तमिलनाडु में ‘थलापति राज’, चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

by Amit Dubey
0 comment
CM Vijay

CM Vijay: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रहे विजय ने साल 2024 के फरवरी महीने में अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के साथ तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखी थी. आज वे राज्य के सीएम बन गए हैं.

CM Vijay: एक्टर से नेता बने टीवीके प्रमुख चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उन्हें चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन,गण, मन… के साथ हुई.
इस खास मौके पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अभिनेत्री तृषा कृष्णन समेत कई दिग्गज नेता व फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं. विजय को उनके फैंस प्यार से थलापति (सेनापति या नेतृत्वकर्ता) भी कहते हैं, इसलिए कहा जा रहा है कि अब तमिलनाडु में ‘थलापति राज’ का शुभारंभ हो चुका है.

एक महिला समेत कुल 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण के बाद कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें थिरू एन. आनंद, आधव अर्जुन, अरुण राज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और टीके प्रभु शामिल रहे. इनके अलावा विजय कैबिनेट में एक महिला मंत्री भी शामिल हुई हैं. इनका नाथ एस. कीर्तना है, जिन्होंने आज शपथ ली है.

कांग्रेस सहित विजय को इन पार्टियों का समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके ने कुल 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें विजय ने खुद दो सीटों (पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट) पर जीत हासिल किया था. नियम के तहत एक निश्चित समय के अंदर उन्हें एक सीट को छोड़ना पड़ेगा. इसलिए इनकी कुल जीती हुईं सीटों की संख्या 107 मानी जाएगी. प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा चाहिए था.

इस बीच विजय को कांग्रेस के साथ सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन मिल गया. टीवीके की कुल 107 सीटों को इन पार्टियों का समर्थन मिलने पर इनका आंकड़ा बहुमत का हो गया. विजय को कांग्रेस से 5 विधायक, सीपीआई के 2 विधायक, सीपीआई-एम के 2 विधायक, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के कुल 2 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया.

राज्यपाल ने विजय को नियुक्त किया सीएम

बहुमत का आंकड़ा पाने के बाद शनिवार को एक बार फिर से विजय राज्यपाल के पास पहुंचे. बहुमत के दावे से सहमत होने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने उन्हें 13 मई 2026 तक तमिलनाडु के विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने की भी बात कही. अब सीएम विजय को विधानसभा में अपने समर्थित विधायकों के साथ विश्वास मत हासिल करना है.

पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट

विजय ने तमिलनाडु में कुल दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था. उन्होंने पेरम्बूर सीट से अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. विजय ने इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 53715 वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने DMK के आरडी शेखर को हराया था. पेरम्बूर के अलावा विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से भी चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. इस सीट से उन्होंने DMK के S. INIGO IRUDAYARAJ को 27416 वोटों से हराया.

2024 में बनी थी एक्टर विजय की पार्टी TVK

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने साल 2024 के फरवरी में अपनी नई नवेली पार्टी के साथ तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखी थी. उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना की और इस साल यानी 2026 के विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे. इस चुनाव में इनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. अब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में 2027 चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, आज योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?