Home शिक्षा हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम, वेबसाइट और DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम, वेबसाइट और DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

by Neha Singh
0 comment
HPBOSE 10th Result Out

HPBOSE 10th Result Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक और डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जानें पूरा प्रोसेस.

10 May, 2026

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन( HPBOSE) ने क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 93,564 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. HPBOSE बोर्ड के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल 83.87 बच्चे पास हुए हैं. साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी की है. यहां आपको रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है और टॉपर्स की लिस्ट भी दी गई है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
  • होमपेज पर “HPBOSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • आगे के लिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें.

DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी बच्चे एक साथ रिजल्ट चेक करते हैं, जिससे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में बच्चे पैनिक करते हैं. आपको पैनिक होने की जरूरत नहीं है. वेबसाइट क्रैश हो जाए तो आप DigiLocker पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां जानें पूरा प्रोसेस.

  • सबसे पहले DigiLocker App या वेबसाइट खोलें.
  • अब अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो साइन अप करें.
  • लॉगिन करने के बाद, जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स (Issued Documents) या Education सेक्शन में जाएं.
  • वहां हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) चुनें.
  • अब क्लास 10 मार्कशीट / रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालें.
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • आप चाहें तो इसे PDF में डाउनलोड या शेयर भी कर सकते हैं.

टॉपर्स की लिस्ट

AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहाड़ा कांगड़ा के स्टूडेंट अनमोल ने 699 मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है. गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरान ऊना के स्टूडेंट अभिनव मेहता ने 698 मार्क्स लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर की स्टूडेंट पूर्णिमा शर्मा ने भी 698 मार्क्स लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरान ऊना की स्टूडेंट रूहानी धीमान ने 698 मार्क्स लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. कुल तीन स्टूडेंट दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे नंबर पर हैं, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू की स्टूडेंट नीलम और ऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली की स्टूडेंट अलीशा ठाकुर हैं, जिन्हें 697 नंबर हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें- कुछ समझ नहीं आ रहा तो 12वीं के बाद करें ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स, मिलेगी पक्की नौकरी और अच्छी सैलरी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?