Short Term Courses: आज के डिजिटल जमाने में आप शॉर्ट टर्म कोर्स करके भी अपने लिए एक अच्छी नौकरी ढूंढ सकते हैं. यहां कुछ डिमांडिंग शॉर्ट टॉर्म कोर्सेस के बारे में जानकारी दी गई है.
7 May, 2026
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी कर सकता है. बाकी ज्यादातर राज्यों ने भी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बच्चों के लिए सबसे मुश्किल और जरूरी फैसला होता है स्कूल के बाद अपना कोर्स चुनना. कोर्स और कॉलेज का बच्चे के करियर पर बहुत बड़ा असर होता है, लेकिन कुछ बच्चों को अपने लिए सही फील्ड चुनने में मुश्किल होती है. वहीं कुछ बच्चे आर्थिक कारणों से कॉलेज नहीं जा पाते. लेकिन आज के डिजिटल जमाने में आप शॉर्ट टर्म कोर्स करके भी अपने लिए एक अच्छी नौकरी ढूंढ सकते हैं. अब जॉब अपॉर्चुनिटीज बहुत बढ़ गई है, क्योंकि सारा काम ऑनलाइन होने लगा है, जिसके लिए कंपनियां स्पेशल स्किल की डिमांड करती हैं. आप कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स करके अपनी स्किल बढ़ा सकते हैं और अच्छी सैलरी पा सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)

आज के समय में हर बिजनेस ऑनलाइन शिफ्ट हो चुका है, जहां डिजिटल मार्केटिंग की डिमांड सबसे ज्यादा है. इसमें आप इंटरनेट पर अपने प्रोडक्ट या सर्विस का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना सीखते हैं. इस कोर्स में आप SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन मार्केटिंग, AI और एनालिटिक्स के बारे में सीखते हैं. डिजिटल मार्केटिंग का शॉर्ट टर्म कोर्स 3 से 6 महीने का होता है, जबकि मास्टर प्रोग्राम 12 महीने तक चल सकता है. खुद गूगल भी यह कोर्स कराता है, वो भी जीरो फीस पर.
डेटा साइंस और एनालिटिक्स (Data Science)

इंटरनेट पर सब कुछ डेटा पर आधारित है. इसलिए डेटा साइंस और एनालिसिस की डिमांड बढ़ती जा रही है. इस कोर्स में आप सीखते हैं कि कैसे एक मौजूदा जानकारी को उपयोगी जानकारी में बदला जाता है और उस जानकारी के आधार पर नए निर्णय लिए जाते हैं. इसमें आप प्रोग्रामिंग भाषाएं, डेटाबेस और टूल्स, डेटा विजुअलाइजेशन और एआई के बारे में सीखते हैं. इसका शॉर्ट टर्म कोर्स भी 3 से 6 महीने का होता है. एडवांस कोर्स 10 महीने तक चल सकता है.
वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट (Web Development)
डिजिटल वर्ल्ड में लोग घर बैठे अपना स्मॉल बिजनेस चला रहे हैं, इसलिए वेब डिजाइन और डेवलपमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यह कोर्स आपको आकर्षक और यूजर-फ्रेंडली वेबसाइट बनाना सिखाता है. इसमें HTML, CSS, JavaScript, UI/UX डिजाइन, फ्रंट-एंड और बैक-एंड डेवलपमेंट जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इसमें आपको यह भी ट्रेनिंग मिलती है कि वेबसाइट मोबाइल और दूसरे डिवाइस पर बेहतर तरीके से कैसे काम करें. शॉर्ट-टर्म कोर्स आमतौर पर 3 से 6 महीने के होते हैं, जबकि एडवांस्ड कोर्स 1 साल तक के हो सकते हैं.

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT)
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी हेल्थकेयर सेक्टर में एक अहम भूमिका निभाती है. यह कोर्स स्टूडेंट्स को ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, माइक्रोस्कोपिक जांच और मेडिकल इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना सिखाता है. यह कोर्स डॉक्टरों को बीमारियों की सही पहचान करने में मदद करता है. यह लैब मैनेजमेंट, पैथोलॉजी और मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने की ट्रेनिंग भी देता है. एक DMLT डिप्लोमा कोर्स आमतौर पर 1 से 2 साल का होता है, जबकि कुछ शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स 6 महीने तक के हो सकते हैं.
ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन (Graphic and Animation)
डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के बढ़ने के साथ, ग्राफिक डिजाइन और एनिमेशन की डिमांड लगातार बढ़ रही है. बड़ी-बड़ी फिल्मों और यूट्यूब वीडियोज में एनिमेशन की जरूरत होती है. यह कोर्स आपको आकर्षक पोस्टर, लोगो, वीडियो, 2D-3D एनिमेशन और डिजिटल कंटेंट बनाना सिखाता है. इसमें Photoshop, Illustrator, CorelDRAW, After Effects और 3D एनिमेशन जैसे टूल्स की ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोर्स उन बच्चों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. बाकी कोर्स की तरह शॉर्ट-टर्म कोर्स आमतौर पर 3 से 6 महीने के होते हैं, जबकि प्रोफेशनल और एडवांस्ड कोर्स 1 से 2 साल के हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- कैसे बनते हैं कॉलेज के प्रोफेसर और असिसटेंट प्रोफेसर, कोर्स से लेकर सैलरी तक, जानें पूरा रोडमैप
