Home राजनीति संसद की सुरक्षा की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन  

संसद की सुरक्षा की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन  

by Live Times
0 comment
संसद की सुरक्षा की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी जानकारी

16 दिसंबर 2023

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी जानकारी

संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के सदस्यों को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि समिति यह सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करेगी कि 13 दिसंबर 2023 जैसी घटनाएं दोबारा न हों। लोकसभा सांसदों को लिखे एक पत्र में ओम बिरला ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट जल्द ही सदन के साथ साझा की जाएगी।

आपको बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को सदन की कार्यवाही के दौरान दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष के अंदर कूद गए थे। इस दौरान उन्होंने स्मोक कैन से सदन के अंदर पीला धुआं छोड़ा। वहीं संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए स्मोक कैन से रंगीन धुआं फैलाया।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?