Home व्यापार रघुराम राजन ने दी नसीहत, भारत की विकास दर 6% से ज्यादा नहीं हुई तो…

रघुराम राजन ने दी नसीहत, भारत की विकास दर 6% से ज्यादा नहीं हुई तो…

by Live Times
0 comment
Indian Economy: रघुराम राजन ने दी नसीहत, भारत की विकास दर 6%, भारत निम्न मध्यम अर्थव्यवस्था

17 दिसंबर 2023

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत के विकास दर  को लेकर अहम बात कही है। रघुराम राजन ने कहा कि भारत की विकास दर अगर 6 फीसदी से अधिक नहीं होती है तो भारत 2047 तक निम्न मध्यम आय वाला देश बना रहेगा।

पीएम मोदी ने साल 2047 को लेकर क्या दावा किया है ?  

आरबीआई के पूर्व गवर्नर का बयान ऐसे समय है जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों और पार्टी के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि 2047 तक भारत विकसित देशों की कतार में खड़ा हो जाएगा।  

रघुराम राजन के दावे के पीछे का तर्क क्या है ?  

रघुराम राजन देश ही दुनिया के मशहूर अर्थशास्त्री माने जाते हैं। उनका मानना है कि अगर देश तेजी से विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ता है तो वह अमीर होने से पहले जनसंख्या के आधार पर बूढ़ा हो जाएगा यानी उस समय भारत को बढ़ती उम्र वाली आबादी के बोझ से भी निपटना होगा।
उन्होंने कहा कि अगर हर वर्ष छह फीसदी की दर से हिसाब लगाएं तो लोगों की आय हर 12 साल में दोगुनी हो जाएगी। इसलिए 24 वर्षों में हमारी प्रति व्यक्ति आय चार गुना हो जाएगी। जैसा कि आज भारत में प्रति व्यक्ति आय करीब 2,500 डॉलर मतलब 2,07,604 रुपये से थोड़ी कम है। अब अगर उसे चार से गुणा करते हैं तो हमारी प्रति व्यक्ति आय 10 हजार डॉलर यानी 8,33,300 रुपये होगी। ऐसे में हिसाब लगाया जाएं तो मौजूदा विकास दर पर हम 2047 तक अमीर नहीं, बल्कि निम्न मध्यम आय वाला देश ही बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: बिजनेस न्यूज़ हिंदी में – मार्केट, शेयर और अर्थव्यवस्था की खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?