Home राजनीति भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई, 6000 किमी का सफर

भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई, 6000 किमी का सफर

by Farha Siddiqui
0 comment
बेरोज़गारी के मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

27 Dec 2023

कांग्रेस भारत न्याय यात्रा

14 जनवरी से 20 मार्च तक कांग्रेस ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी। ये यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की जाएगी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति में ये राय बनी कि, पार्टी नेता राहुल गांधी को पूरब से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए। और एआईसीसी ने भारत न्याय यात्रा आयोजित करने का फैसला किया।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। ये यात्रा भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी।

यात्रा की खास बातें…

  • राहुल भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।
  • इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।
  • यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
  • यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी।
  • महाराष्ट्र से पहले यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी।
  • भारत न्याय यात्रा ज्यादातर बस से होगी।
  • कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?