28 Dec 2023
बीजेपी ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल पूरे हेने पर 20 पन्नो का आरोप पत्र जारी किया है।जिसमें पार्टी ने सोरेन सरकार की कथित विफलताओं को उजागर किया। इस मौके पर झारखंड बीजेपी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार का कार्यकाल भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और अधूरे वादों से भरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि 4 साल पहले सत्ता संभालने पर मुख्यमंत्री सोरेन ने जनता से कईं वादें किए थे। उन वादों को पूरा करने में सरकार नाकाम रही। इन वादों में महिलाओं और आदिवासियों को कईं आश्वासन दिए गए थे, साथ ही 5 लाख नौकरियां और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया गया था।
इस आरोप पत्र में राज्य में मौजूदा भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर खास फोकस किया गया है। साथ ही सूबे में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध रेत खनन, और रेत घाटों की अनिवार्य नीलामी के बिना ही खनन कराने का भी आरोप लगाया गया। झारखंड में कोयले और पत्थरों का भी अवैध खनन हो रहा है, और कुछ मामलों में सीबीआई जांच चल रही है। ये भी इसमें कहा गया।
बीजेपी ने अरोप लगाया कि सोरेन सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रही है। मुख्यमंत्री खुद कानून का पालन नहीं करते। प्रवर्तन निदेशालय ने 6 बार मुख्यमंत्री को तलब किया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अगर वह पाक साफ हैं तो वह केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ का सामना क्यों नहीं करते।
आपको बता दें कि सोरेन सरकार के 4 साल पूरे होने से ठीक 1 दिन पहले बीजेपी ने ये आरोप पत्र जारी किया है।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
