31 दिसंबर 2023
भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत-खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ सबसे मजबूत हैं।
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि नरेन्द्र मोदी जी, 2023 का आज आखिरी दिन है। आपने कहा था कि 2022 तक हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। हर हिंदुस्तानी के पास घर होगा और उसमें चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी। अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी। यह सब तो नहीं हुआ, पर हर भारतीय को पता है कि भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत।
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दस वर्ष में जनगणना न कराने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। रमेश ने कहा कि 2021 में होने वाली जनगणना में देरी कई सवाल खड़े करती है। यह केवल कोविड महामारी से संबंधित नहीं है। नि:संदेह कुछ तो पक रहा है।
यह भी पढ़ें: ताज़ा पॉलिटिक्स अपडेट्स हिंदी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर
