279
1st January 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नये साल के मौके पर देश की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए। हम अपने देश की प्रगति में योगदान देना जारी रखें। आइए नए साल का स्वागत करें, और एक समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।
राष्ट्रपति ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं! उन्होने देश के नागरिकों से समावेशी एवं सतत विकास के प्रति नयी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने का आह्वान भी किया।
यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें
