Home राज्य महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, RRTS कॉरिडोर में होगी बम्पर भर्ती

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, RRTS कॉरिडोर में होगी बम्पर भर्ती

by Farha Siddiqui
0 comment
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, RRTS कॉरिडोर में होगी बम्पर भर्ती

11 January 2024

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। आरआरटीएस कॉरिडोर के अगले 25 किलोमीटर के हिस्से में पुरषों की तुलना में महिलाओं की तादात  ज्यादा होगी। आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालन के लिए महिलाओं की नियुक्तियां ज्यादा की जाएंगी। यानि साफ है कि महिलाओं के लिए बम्पर वैकेंसी निकलने वाली है।

ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को दी जाएगी नौकरी

17 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर का उद्घाटन, कुछ दिनों पहले ही किया गया था। जिसमें पुरषों के मुकाबले महिला कर्मचारी केी तादात ज्यादा है। एनसीआरटीसी के मुताबिक NCRTC का लक्ष्य दुहाई डिपो से मेरठ कॉरिडोर तक 25 किलोमीटर के हिस्से में इसका संचालन करना है। जिसका मकसद है, इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नौकरी दी जा सकें।

29 दिसंबर को हो सकता है ट्रायल रन

अभी RRTS कॉरिडोर के जिस 17 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर महिलाएं काम कर रही हैं। वहा बेहद अहम जिम्मेदारियां उन्हें दी गई है। यहां महिलाएं स्टेशन कंट्रोल, प्रबंधन नियंत्रण, ऑपरेशन कंट्रोल सिस्टम, कस्टम केयर समेत कईं पदों पर अहम भूमिका निभा रही हैं। RRTS कॉरिडोर का ट्रायल रन 29 दिसंबर को हो सकता है। इस RRTS कॉरिडोर में चार स्टेशन होंगे। फिलहाल ये गाजियाबाद के दुहाई डिपो से मेरठ दक्षिण तक चलता है।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?