Home राजनीति ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे अखिलेश

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे अखिलेश

PDA यात्रा को अखिलेश की हरी झंडी

by Farha Siddiqui
0 comment
बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी से जनता त्रस्त, बीजेपी मस्त, अखिलेश ने CBI को कहा बीजेपी सेल

17 January 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होगें। अखिलेश यादव ने खुद आज कहा कि वो भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें ना तो कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में बुलाती है और ना ही बीजेपी।

पीडीए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दरअसल, आज अपने पार्टी कार्यालय से उन्होंने संविधान बचाओ, देश बचाओ समाजवादी पीडीए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और ऊंची जातियों को एकजुट करने का ही हमारा सपना है। ये सपना आज का नहीं, बहुत पुराना है, हमने अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है। 

योग्यता के अनुसार नहीं दी जा रही नौकरी

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं दी जा रही है। उन्हें छोटे – मोटे काम जैसे कि वेटर, हेल्पर और चपरासी की नौकरी दी जा रही है। जो कि कहीं से भी सही नहीं है। उन्होंने बीजेपी से भी सवाल किया, कि निवेशक शिखर सम्मेलन में आपने 40 लाख करोड़ रुपये की सहमति की बात कही थी, उसका क्या हुआ। कहां है नौकरी, राज्य का युवा आज भी बेरोजगार है, उनको रोजगार नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?