Home पर्यावरणमौसम दिल्ली में खिली धूप से बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में खिली धूप से बदला मौसम का मिजाज

by Rashmi Rani
0 comment
north india weather

ठंडी हवाओं ने लोगों को किया परेशान

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है तो वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 174 रही जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

सिक्किम में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। तो वहीं, पश्चिमी हिमालय पर मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रह सकती है।

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का कहर

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है और मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। बठिंडा में 3, फरीदकोट में 3.5 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया।हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया। जबकि हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2, नारनौल में नौ और रोहतक में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?