Home राजनीति दिल्ली में पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार

दिल्ली में पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार

by Rashmi Rani 7 February 2024, 11:00 AM IST (Updated 27 October 2025, 12:53 PM IST)
7 February 2024, 11:00 AM IST (Updated 27 October 2025, 12:53 PM IST)
Nitish Kumar and PM Modi

12 फरवरी को विश्वास मत करना है पेश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे । जनता दल यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता ने खुद ये यह बात कही है । बिहार में 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के बाद नीतीश पहली बार पीएम मोदी के साथ बैठक करेंगे।

12 फरवरी को विश्वास मत करना है पेश

नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत पेश करना है, जिससे केवल पांच दिन पहले दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि नीतीश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल सकते है। बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेताओं से नीतीश की मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

राज्यसभा की छह सीटें हो रही हैं खाली

मालूम हो कि बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। इन छह सीटों में से दो पर अभी जेडीयू का कब्जा है जबकि दो आरजेडी के खाते में हैं। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े राज्यसभा के सदस्य हैं तो वहीं आरजेडी की दो सीट मनोज कुमार झा और मीसा भारती के पास है। एक सीट भाजपा के सुशील कुमार मोदी के पास है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं और एक सीट कांग्रेस के पास है, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?