Home विज्ञानप्रौद्योगिकी अंतरिक्ष में ‘स्पेस स्टेशन’ भारत की महत्वाकांक्षी योजना- ISRO

अंतरिक्ष में ‘स्पेस स्टेशन’ भारत की महत्वाकांक्षी योजना- ISRO

by Farha Siddiqui
0 comment
अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन भारत की महत्वाकांक्षी योजना, ISRO, भारत की महत्वाकांक्षी योजनाएं सही दिशा में

10 February 2024  

भारत की महत्वाकांक्षी योजनाएं सही दिशा में

ISRO के चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरमुथुवेल ने दावा किया है कि 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर एक एस्ट्रोनॉट को भेजने की महत्वाकांक्षी योजना पर सही दिशा में काम हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि ये महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। जो ISRO ने शुरू की हैं। और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 ने चंद्र दिवस पूरा किया

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस लाने में इसरो की सफलता पर वीरमुथुवेल ने कहा कि जहां तक चंद्रयान-3 का सवाल है। लैंडर और रोवर मिशन ने सफलतापूर्वक एक चंद्र दिवस पूरा किया। इसरो वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है। हमने सफलतापूर्वक हॉप ऑन प्रयोग पूरा किया। जिसमें हमने उसी इंजन का उपयोग किया जहां हम उतरे थे और फिर से हमने एक पृथ्वी दिवस के लिए पेलोड का संचालन किया।

आपको बता दें कि गुरुवार को इसरो ने श्रीहरिकोटा लॉन्चिंग क्षेत्र पर इनसैट-3 डीएस को तैनात कर दिया है। 17 फरवरी को शाम 5:30 बजे इस सैटेलाइट को प्रक्षेपित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?