Paytm: पेटीएम यूजर्स अब टेंशन फ्री हो सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने बैंक पेमेंट्स को लेकर जितनी भी अफवाहें उड़ रही थीं, उन पर फुल स्टॉप लगा दिया है.
25 April, 2026
अगर आप भी ऑन लाइन पेमेंट के लिए Paytm इस्तेमाल करते हैं और हाल ही में आई खबरों को लेकर थोड़े कन्फ्यूज थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. नोएडा की बड़ी फिनटेक कंपनी Paytm ने क्लियर कर दिया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर आरबीआई की कार्रवाई का कंपनी के बिजनेस या काम पर कोई असर नहीं पड़ा है. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में क्लियर किया है कि पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक दो अलग-अलग चीजें हैं.
बैंक का ‘ब्रेकअप’!
पेटीएम ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक एकदम स्वतंत्र रूप से काम करता है. पेटीएम के बोर्ड या मैनेजमेंट का बैंक के कामकाज में कोई दखल नहीं है. कंपनी ने बताया कि 1 मार्च, 2024 को ही ये क्लियर कर दिया गया था कि पेटीएम का पेमेंट्स बैंक के साथ कोई बड़ा बिजनेस एग्रीमेंट नहीं है. ईजी भाषा में कहें तो, बैंक पर जो भी गाज गिरी है, उसका असर आपके पेटीएम ऐप की सर्विसेस पर नहीं पड़ने वाली है.
यह भी पढ़ेंःStock Market में मंगल ही मंगल, Nifty ने छुआ 24,400 का शिखर, अडाणी के शेयर्स ने किया गजब दंगल
चाली रहेंगी सर्विस?
पेटीएम ने अपने करोड़ों कस्टमर को भरोसा दिलाया है कि उनकी सभी पसंदीदा सर्विसेस बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी. चाहे आप अपनी सुबह की चाय के लिए पेटीएम QR कोड स्कैन कर रहे हों, दुकान पर साउंडबॉक्स की आवाज सुन रहे हों या फिर पेटीएम कार्ड मशीन का इस्तेमाल कर रहे हों, सब कुछ पहले की तरह ही काम करेगा. इसके अलावा, पेटीएम UPI, पेटीएम गोल्ड, पेटीएम मनी और पेटीएम पेमेंट गेटवे जैसी सर्विसेस भी पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं. यानी आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, आपका पैसा और ट्रांजेक्शन दोनों सेफ हैं.
मजबूत तिजोरी
सिर्फ सर्विसेस ही नहीं, पेटीएम की फाइनेंशियल हेल्थ भी पहले से काफी बेहतर हुई है. दरअसल, दिसंबर तिमाही के रिजल्ट पर नजर डालें तो कंपनी ने 225 करोड़ रुपये का प्रोफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 433 करोड़ रुपये ज्यादा है. कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ रहा है और इसका मार्जिन भी सुधरा है. इतना ही नहीं, पेटीएम यूपीआई ने भी पिछले 9 महीनों में मार्केट शेयर के मामले में बाकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. जहां पूरी इंडस्ट्री 16 प्रतिशत की स्पीड से बढ़ रही थी, वहीं पेटीएम यूपीआई ने 35 परसेंट की ग्रोथ दिखाई है.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः Stock Market की सुस्त चाल, रिलायंस के रिजल्ट से पहले सन्नाटा, IT शेयर्स ने फिर बढ़ाई टेंशन
